Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंफ्लुएंसर और गोल्ड शोरूम विवाद में फ्लोर मैनेजर पर FIR:गोरखपुर में गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, चोरी का इल्जाम लगाने का दावा

    5 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में प्रमोशन शूट के बाद शोरूम स्टाफ से विवाद के मामले में इंफ्लुएंसर स्वेच्छा मिश्रा की तहरीर पर सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के फ्लोर मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इंफ्लुएंसर ने स्टाफ पर गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए हैं। स्वेच्छा का आरोप है कि शूट पूरा करने के बाद जब वह शोरूम से निकल रही थीं, तो कर्मचारियों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन पर चोरी का आरोप लगाया गया और उनके कैमरामैन के साथ भी मारपीट की गई। शोरूम प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताया है। ब्रांच मैनेजर का कहना है कि स्टाफ कंपनी की पॉलिसी के तहत चेकिंग के लिए कह रहा था, लेकिन इंफ्लुएंसर की टीम ने विरोध किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की कोशिश की। शूट के बाद गहने जमा करने का दावा रुस्तमपुर निवासी स्वेच्छा मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को ‘आईवीआरए’ मीडिया के जरिए उन्हें सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में प्रमोशन शूट के लिए बुलाया गया था। दोपहर 1:40 बजे से शाम 4:10 बजे तक शूट चला। स्वेच्छा के मुताबिक, शूट पूरा होने के बाद उन्होंने शोरूम के सभी गहने वापस जमा करा दिए। इसके बाद वह वहां से निकलने लगीं। स्वेच्छा का आरोप है कि बाहर निकलते समय 4-5 कर्मचारियों ने उन्हें रोककर चेकिंग की बात कही। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सभी सामान जमा हो चुका है, फिर चेकिंग क्यों की जा रही है। आरोप है कि फ्लोर मैनेजर दीपक सिंह ने उन्हें गालियां दीं और जबरन अंदर खींच लिया। काफी देर तक बहस के बाद उनकी चेकिंग की गई। कैमरामैन से मारपीट और चोरी का आरोप लगाने का दावा स्वेच्छा के मुताबिक, चेकिंग के बाद वह कैमरामैन के साथ स्कूटी से घर जाने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान मैनेजर ने चोरी का आरोप लगाते हुए कैमरामैन का कॉलर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। स्वेच्छा ने यह भी आरोप लगाया कि मैनेजर ने खुद को छात्र नेता बताते हुए धमकी दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों वहां से निकल सके। ब्रांच मैनेजर का कहना है कि स्टाफ कंपनी की पॉलिसी के तहत चेकिंग के लिए कह रहा था। उनके मुताबिक, स्वेच्छा के कैमरामैन ने चेकिंग कराने से मना कर दिया और कर्मचारियों से गाली-गलौज की। मैनेजर ने आरोप लगाया कि टीम ने स्टाफ के साथ मारपीट करने की कोशिश की। उनका कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कैंट थाने में शिकायत दी गई थी। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्वेच्छा की तहरीर के आधार पर फ्लोर मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी रजिस्टर बनाकर पैतृक जमीन कब्जाने की कोशिश:कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों पर केस दर्ज, जांच शुरू
    Next Article
    रायबरेली में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया:भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत किए सेवा कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment