Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड की तीसरी जीत, इटली को 24 रन से हराया:टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार; विल जैक्स की फिफ्टी, ओवरटन-करन को 3-3 विकेट

    18 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्डकप में इटली को 24 रनों के अंतर से हरा दिया है। सोमवार के दूसरे मैच में मिली इस जीत से टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ग्रुप-सी के मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाबी पारी में इटली 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन मेनेंटी ने 60 रन बनाए। जबकि जस्टिन मोस्का ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने 92 रनों की साझेदारी की। सैम करन और जैमी ओवरटन ने 3-3 विकेट झटके। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 22 बॉल पर नाबाद 53 रनों की पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। टॉम बैंटन ने 30, फिल सॉल्ट ने 28 और सैम करन ने 25 रन का योगदान दिया। इटली की ओर से ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कालुगामगे को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इटली: जस्टिन मोस्का, एंथोनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मेनेंटी (कप्तान), बेन मेनेंटी, मार्कस कैंपोपिनो, ग्रांट स्टुअर्ट, जीपी मीडे, जसप्रीत सिंह, क्रिशन कालुगामगे, अली हसन। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajkummar Rao Look: झड़ गए बाल, घट गया वजन...राजकुमार राव का नया लुक देख फैंस हैरान, सामने आई सच्चाई
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप में AUS vs SL, टॉस कुछ देर में:ऑस्ट्रेलिया आज हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल, जिम्बाब्वे से पिछला मैच हार चुके

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment