Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप में AUS vs SL, टॉस कुछ देर में:ऑस्ट्रेलिया आज हारा तो क्वालिफाई करना मुश्किल, जिम्बाब्वे से पिछला मैच हार चुके

    20 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच सोमवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम पर शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस कुछ देर बाद होगा। जिम्बॉब्वे से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी। कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जिम्बॉब्वे ने 170 रन का टारगेट दिया था। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी ओर श्रीलंका अपने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पोजिशन पर है। श्रीलंका ने पहले आयरलैंड को 20 रन से हराया और फिर ओमान के खिलाफ 105 रन से विशाल जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को अपने होमग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। श्रीलंकाई स्पिनर्स विरोधी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, और एडम जम्पा। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंग्लैंड की तीसरी जीत, इटली को 24 रन से हराया:टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार; विल जैक्स की फिफ्टी, ओवरटन-करन को 3-3 विकेट
    Next Article
    दो वर्ल्ड कप वेन्यू वाला इकलौता शहर:कोलंबो बना क्रिकेट की धड़कन, दोनों स्टेडियम में सिर्फ 5 किमी का अंतर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment