Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया:टी-20 सीरीज सीरीज 3-1 से जीती; मिचेल मार्श का शतक काम नहीं आया

    9 hours ago

    2

    0

    इंग्लैंड ने रविवार को चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट पर 174 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने 57 गेंद पर 119 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के लगाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हेनरी क्रॉम्ब ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी ओवर में 12 रन बचाकर टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवाए इंग्लैंड को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। वे 8 गेंद पर 7 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद एनेरिन डोनाल्ड 7 रन बनाकर राइली मेरेडिथ का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक 9 रन और टॉम बैंटन 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ब्रूक को जॉनसन और बैंटन को मेरेडिथ ने आउट किया। पावरप्ले के बाद इंग्लैंड का स्कोर 47 रन पर 4 विकेट था। जेम्स कोल्स और जॉर्डन कॉक्स ने पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। कॉक्स 23 और 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने आउट किया। इसके बाद लियम डॉसन ने 14 गेंद पर 23 रन बनाकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। करन ने 28 गेंद पर फिफ्टी लगाई मार्श ने 49 गेंद पर शतक लगाया 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ओवर में ही 14 रन बना लिए। हालांकि, दूसरे ओवर में जेक फ्रेजर-मैकगर्क बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन मार्श ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 29 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। मार्श ने 50 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक और कुल छठा टी-20 शतक है। इससे पहले उन्होंने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए थे। दोनों टी-20 इंटरनेशनल शतक उन्होंने कप्तान रहते हुए लगाए हैं। आखिरी ओवर में क्रॉम्ब ने पलटा मैच
    Click here to Read more
    Prev Article
    जुरेल बोले, माता-पिता पहली बार विदेश में मैच देखने आए:88 रन बनाकर भारत को संभाला; फिफ्टी के बाद पिता को किया आर्मी सैल्यूट
    Next Article
    कपिल देव बोले- वैभव सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट का फ्यूचर:चंडीगढ़ में कहा- 28 बॉल में सेंचुरी, एक छोटे लड़के के लिए ये रिकॉर्ड आसान नहीं

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment