Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जुरेल बोले, माता-पिता पहली बार विदेश में मैच देखने आए:88 रन बनाकर भारत को संभाला; फिफ्टी के बाद पिता को किया आर्मी सैल्यूट

    12 hours ago

    2

    0

    न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने 88 रन की पारी खेलकर भारत को मुश्किल से निकाला। उन्होंने अपने माता-पिता के सामने SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में पहला अर्धशतक लगाया। फिफ्टी पूरी करने के बाद जुरेल ने स्टैंड्स में बैठे पिता को आर्मी सैल्यूट किया। जुरेल ने बताया कि उनके माता-पिता पहली बार भारत से बाहर मैच देखने आए हैं। SENA देशों में खेलना और रन बनाना मेरा सपना था। मेरे माता-पिता पहली बार भारत से बाहर आए हैं। उनके सामने रन बनाकर अच्छा लगा। 117 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद संभाली पारी भारत ने तीसरे दिन 6 विकेट पर 116 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 117 रन पर सातवां विकेट गंवा दिया। इसके बाद जुरेल ने लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ पारी संभाली। उन्होंने चार घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की और आखिरी तीन विकेट के लिए 129 रन जोड़े। जुरेल ने आकाश दीप के साथ 46, गुरनूर बराड़ के साथ 64 और जसप्रीत बुमराह के साथ 19 रन की साझेदारी की। उनकी पारी की बदौलत भारत पहली पारी में 246 रन तक पहुंचा। लोअर ऑर्डर को आत्मविश्वास देना जरूरी जुरेल ने कहा कि लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों के साथ खेलते समय वह उन्हें भरोसा देने की कोशिश करते हैं। मैं लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ बैटिंग करते हुए हमेशा उन्हें भरोसा देने की कोशिश करता हूं। गेंदबाजों को डिफेंस करना पसंद नहीं होता। ऐसे में उन्हें शांत रखना और आत्मविश्वास देना जरूरी है। पांचवें दिन बल्लेबाजी आसान होने की उम्मीद जुरेल के मुताबिक, पांचवें दिन हेगले ओवल की पिच पर बल्लेबाजी आसान हो सकती है। उन्होंने इसकी तुलना वेलिंगटन टेस्ट के पांचवें दिन की पिच से की। जुरेल ने कहा, पिच सूख गई थी और कूकाबुरा बॉल पुरानी होने के साथ बल्लेबाजी आसान हो गई। मुझे लगता है कि पांचवें दिन भी पिच वेलिंगटन जैसी होगी। बल्लेबाजी आसान रहेगी और गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं होगा। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन भारत की पहली पारी 246 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 243 रन हो गई है। भारत को मैच में वापसी के लिए चौथे दिन शुरुआती सेशन में जल्द विकेट लेने होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 243 रन की लीड ली:तीसरे दिन स्कोर 133/3, रचिन रवींद्र 46 रन पर नाबाद; बुमराह को 2 विकेट
    Next Article
    इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया:टी-20 सीरीज सीरीज 3-1 से जीती; मिचेल मार्श का शतक काम नहीं आया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment