Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे:VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा

    4 hours ago

    1

    0

    इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को शनिवार रात डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ने हथकड़ी लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज को दिए बयान में कहा कि उसे इस घटना की जानकारी है। द टेलीग्राफ के अनुसार पुलिस ने कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। वे कुछ देर बाद टीम होटल लौट आए। वीडियो में पुलिस के साथ दिखे कार्से द टेलीग्राफ को मिले वीडियो में कार्स पुलिस के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी डरहम टीम के एक साथी उनसे बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कार्स को हथकड़ी क्यों लगाई थी, यह अभी साफ नहीं है। पहले टेस्ट में प्लेइंग नहीं, काउंटी खेल रहे कार्स हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ हुए पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल थे। हालांकि, उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। इसलिए उन्हें काउंटी टीम के लिए खेलने की अनुमति दी गई थी। डिविजन-2 की टॉप टीम ने डर्बीशायर को आसानी से हराया। इस मैच में कार्से ने दो विकेट लिए, जबकि स्टोक्स ने पांच विकेट लिए। लॉर्ड्स टेस्ट के लिए कल जुटेगी टीम कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट की टीम में शामिल होना था। यह टेस्ट गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम सोमवार को लंदन में जुटेगी। स्काई स्पोर्ट्स न्यूज ने मामले पर टिप्पणी के लिए डर्बीशायर पुलिस और क्रिकेट रेगुलेटर से संपर्क किया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है। स्टोक्स ने कहा था- इंग्लिश टीम में ड्रिंकिंग कल्चर नहीं करीब 20 दिन पहले इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एक पॉडकास्ट में कहा था- 'इंग्लैंड की सीनियर टीम में कोई ड्रिंकिंग कल्चर नहीं है।' हालांकि, स्टोक्स खुद कार्स के साथ नजर आए हैं। उन्हें नाइट क्लब में मारपीट के मामले के बाद कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के बीच में संन्यास ले लिया था।पूरी खबर पढ़िए एशेज के दौरान चर्चा में आया शराब का मुद्दा इंग्लैंड क्रिकेट में शराब का मुद्दा एशेज सीरीज के दौरान चर्चा में आया था, जब कई प्लेयर्स के शराब पीने की खबरें सामने आई थीं। मामला तब और बढ़ गया, जब ओपनिंग बल्लेबाज बेन डकेट टीम के मिड-सीरीज ब्रेक के दौरान नूसा में नशे की हालत में दिखे थे। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के साथ ड्रिंक्स के लिए बाहर गए थे। वहां एक नाइटक्लब में उनकी एक एकेडमी रग्बी खिलाड़ी के साथ घटना हुई थी, जिसके चलते उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। --------------------------------------------------- इंग्लिश क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हराया; 3 मैच की सीरीज में 1-0 से आगे इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हरा दिया। लीड्स में पाकिस्तान की दूसरी पारी 135 रन पर सिमट गई। इसके साथ इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भुवनेश्वर में भोपाल की पूजा ने जीता गोल्ड:1500 मीटर रेस 4 मिनट 17 सेकंड में पूरी की, हासिल किया पहला स्थान
    Next Article
    इंदौर के सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में मिली जगह, श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का हिस्सा बने

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment