Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IGI Airport पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, फुकेत से आए दो यात्री हिरासत में लिए गए

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने थाईलैंड के फुकेत से आए दो यात्रियों से करीब 10.5 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा को मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरे पानी में उगाया जाता है।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विशेष सूचना पर अधिकारियों ने 12 अगस्त को फुकेत से पहुंचने के बाद ग्रीन चैनल पार कर चुके दोनों यात्रियों को रोक लिया। बयान में कहा गया कि यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच की गई, जिसमें संदेह पैदा हुआ और इसके बाद सामान की विस्तृत जांच की गई। इसमें कहा गया कि तलाशी के दौरान करीब 10.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसे सामान में छिपाकर रखा गया था।इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गयी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CAG ने IIM Rohtak निदेशक धीरज शर्मा के 3.2 करोड़ की वेरिएबल पे पर सवाल उठाए
    Next Article
    Sirohi में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत हुई, दो लोग गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment