Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP तिरंगा यात्रा में बच्चे 5 घंटे परेशान:भीषण गर्मी में पानी की कमी, मंत्री बोले- दूसरे बच्चों का कर रहे थे इंतजार

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह 7 बजे से बुलाए गए करीब 1500 स्कूली बच्चे भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब पांच घंटे तक तिरंगा यात्रा शुरू होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को परेशानी हुई। नाराज छात्राओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन भी किया। सुबह 7 बजे से बुलाए गए थे बच्चे देशप्रेम और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा के लिए महोबा मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सुबह 7 बजे से बुलाया गया था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी यात्रा शुरू नहीं हो सकी। भीषण धूप, उमस और पानी की कमी के बीच बच्चे घंटों इंतजार करते रहे। लंबे समय तक खड़े रहने से कई बच्चों की हालत खराब होने लगी। अव्यवस्थाओं से परेशान छात्राओं ने मौके पर ही विरोध जताया। दोपहर 12 बजे रवाना हुई यात्रा करीब पांच घंटे के इंतजार के बाद दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मन्नू कोरी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर उदल चौक और मुख्य बाजार से होते हुए वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। मंत्री बोले- दूसरे स्कूलों के बच्चों का इंतजार कर रहे थे बच्चों को हुई परेशानी और यात्रा शुरू होने में करीब पांच घंटे की देरी को लेकर मीडिया ने मंत्री मन्नू कोरी से सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि दूसरे स्कूलों के बच्चों का इंतजार किया जा रहा था, ताकि उन्हें भी यात्रा में शामिल किया जा सके। मंत्री ने अव्यवस्थाओं को लेकर कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के महापुरुषों को श्रद्धांजलि देना बताया। उन्होंने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग से जुड़े सवाल पर कहा कि इस संबंध में फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे। छात्र बोले- पसीने से कपड़े गीले हो गए छात्र राघव अग्निहोत्री ने बताया कि वह सुबह 7 बजे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। करीब पांच घंटे से इंतजार कर रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि पसीने से कपड़े गीले हो गए और काफी प्यास लग रही है। वहीं, छात्र दिव्यांश ने बताया कि सभी छात्र तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आए थे। काफी देर से धूप और गर्मी में खड़े हैं। करीब चार से पांच घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक यात्रा शुरू नहीं हुई थी। उनके मुताबिक, मौके पर करीब 1500 छात्र मौजूद थे और सभी परेशान थे। बच्चों की व्यवस्था पर उठे सवाल तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम और शहीदों को श्रद्धांजलि देना था, लेकिन आयोजन के दौरान बच्चों को घंटों गर्मी और उमस में इंतजार करना पड़ा। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और यात्रा में देरी के कारण आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। सवाल यह भी उठ रहा है कि ऐसे आयोजनों में बच्चों की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी तय करने के लिए पहले से पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:डिंपल बोलीं- भाजपा रुपए देकर ईमान खरीदना चाहती; अफेयर में महंत ने 2 दोस्तों को मारकर दफनाया; गुटखा खाने पर सिपाही सस्पेंड
    Next Article
    पॉक्सो दोषी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा:कोर्ट ने 25,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया, 7 साल बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment