Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसा बी-फार्मा छात्र:मानसिक तनाव में आकर जान दी, सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र में एक बी-फार्मा छात्र ने आत्महत्या कर ली। नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे विवेक श्रीवास्तव ने कथित तौर पर ई-कॉमर्स ठगी के जाल में फंसने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मृतक के पिता रामदास श्रीवास्तव गांव में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा पढ़ाई के साथ-साथ काम कर परिवार की मदद करना चाहता था। इसी क्रम में उसके परिचित संदीप सिंह (उर्फ अंकित) ने उसे ई-कॉमर्स बिजनेस (जैसे फ्लिपकार्ट, मीशो) से जुड़ने का प्रस्ताव दिया। तहरीर के अनुसार, आरोपी संदीप सिंह और उसके साथियों ने विवेक का विश्वास जीतकर उसके नाम पर कई बैंकों में खाते खुलवाए। उन्होंने विवेक के एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने पास रख लिए। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा, लेकिन कुछ समय बाद विवेक को पता चला कि उसके बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी जैसे अवैध कार्यों के लिए किया जा रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पिता ने बताया कि इस घटना के बाद विवेक गहरे मानसिक तनाव में आ गया था। उसे लगातार यह डर सता रहा था कि वह पुलिस कार्रवाई में फंस सकता है। सुसाइड नोट में विवेक ने स्पष्ट लिखा है कि वह निर्दोष है और उससे जबरन हस्ताक्षर करवाकर उसके खातों का दुरुपयोग किया गया था। इसी मानसिक दबाव के कारण विवेक ने हाल ही में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार सदमे में है। घर में उसकी मां, पिता और एक बहन हैं। पिता रामदास श्रीवास्तव ने सवाल किया, "आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था?" पिता ने तहरीर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उनके बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पिकअप पलटने से राहगीर की मौत:सड़क से गुजर रहे आवारा पशु को बचाने में हादसा, दो गौवंशों की भी गई जान
    Next Article
    बुलंदशहर में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव:गर्दन धड़ से अलग, पास में बैठा रोता रहा दो वर्षीय मासूम बच्चा; शिनाख्त जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment