Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-ऑफिस लॉगिन नहीं करने वाले 106 कर्मचारियों का वेतन रोका:हाथरस CDO की कार्रवाई, 25 अधिकारी भी सूची में; स्पष्टीकरण के बाद ही मिलेगा वेतन

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने शासन के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ा कदम उठाया है। ई-ऑफिस प्रणाली पर नियमित लॉगिन न करने के मामले में 25 अधिकारियों समेत कुल 106 कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्रवाई कार्यालयीन कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन करने के उद्देश्य से की गई है। शासन की स्पष्ट मंशा है कि सभी शासकीय पत्रावलियों का ऑफलाइन मूवमेंट पूरी तरह बंद किया जाए। पत्रावलियों का निपटान, अनुमोदन और पत्राचार केवल ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए। इसके बावजूद जिले के कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे डिजिटल कार्यप्रणाली लागू करने में बाधा आ रही थी। इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, उनमें डीडी कृषि हंसराज, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग अशोक कुमार शर्मा, जूनियर इंजीनियर सिविल भगवान सिंह, ब्रजेश कुमार, हरिमोहन, हिमान्शु वर्मा, मुनेश कुमार, निर्दोष कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार और विनोद कुमार शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी हसायन अनुज मिश्रा, खंड विकास अधिकारी हाथरस देवेन्द्र पाल सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार, एक्सईएन जल निगम ग्रामीण विपिन कुमार सिंह, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू, उप रेंजर वनाधिकारी कपिल कुमार रवि, खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद, डीआईओएस संत प्रकाश तथा उपायुक्त उद्योग केंद्र हाथरस अजलेश कुमार भी इस सूची में शामिल हैं। स्पष्टीकरण मिलने तक वेतन जारी नहीं होगा सीडीओ ने बताया कि संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जब तक वे संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करेंगे, तब तक उनका रोका गया वेतन जारी नहीं किया जाएगा। डिजिटल कार्यसंस्कृति लागू करने पर प्रशासन का जोर जिला प्रशासन का कहना है कि ई-ऑफिस व्यवस्था पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। आदेशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में लाॅट साहब के जुलूस को लेकर हाई अलर्ट:40 लोगों की टीम तैनात, मुस्लिम समाज करेगा पुष्पवर्षा, आयोजकों की अपील- बोतल-पत्थर न फेंके
    Next Article
    Pakistan Afghanistan Clash: TTP के रात भर के हमले में पाकिस्तान में कई जगहों पर लगी आग; 40 सैनिकों की मौत का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment