Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में लाॅट साहब के जुलूस को लेकर हाई अलर्ट:40 लोगों की टीम तैनात, मुस्लिम समाज करेगा पुष्पवर्षा, आयोजकों की अपील- बोतल-पत्थर न फेंके

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परंपरागत लाॅट साहब का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और जुलूस कमेटी ने व्यापक तैयारियां की हैं। आयोजकों के अनुसार यह जुलूस जितना संवेदनशील माना जाता है, उतना ही इसे आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी समझा जाता है। जुलूस मार्ग पर मुस्लिम समुदाय की ओर से स्वागत की परंपरा निभाई जाएगी। चारखंभा क्षेत्र में स्थानीय लोग अपनी टीम के साथ लाॅट साहब, जुलूस आयोजकों और पुलिस बल पर पुष्पवर्षा करेंगे।धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए 40 लोगों की विशेष टीम बनाई गई है, जो पूरे मार्ग पर तैनात रहकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखेगी। कोतवाली से शुरू होता है जुलूस जुलूस चौक कोतवाली क्षेत्र से प्रारंभ होता है। परंपरा के अनुसार कोतवाली परिसर में शहर कोतवाल द्वारा लाॅट साहब को सलामी दी जाती है, जिसके बाद जुलूस आगे बढ़ता है।कमेटी सदस्यों का कहना है कि यह वर्षों पुरानी रस्म है, जिसे प्रतीकात्मक रूप से निभाया जाता है। 8 किलोमीटर लंबा मार्ग, पहले से खंगाले जाते हैं पुराने वीडियो जुलूस का मार्ग लगभग आठ किलोमीटर लंबा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो महीने पहले से ही पुराने वीडियो की समीक्षा शुरू कर दी जाती है, ताकि पिछली कमियों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त किया जा सके। जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले मकानों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है तथा छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटवाए गए हैं। 3500 लोगों को किया गया मुचलका पाबंद प्रशासन ने एहतियातन अब तक करीब साढ़े तीन हजार आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मुचलका पाबंद किया है। मार्ग के गड्ढे भरवाए गए हैं, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित किया गया है तथा ढीले तार ठीक कराए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। आयोजकों की अपील—बोतल, पत्थर और जूते लक्ष्य बनाकर न फेंके जुलूस कमेटी ने लोगों से अपील की है कि कांच की बोतलें, पत्थर या अन्य वस्तुएं न फेंकी जाएं। उनका कहना है कि पूर्व में ऐसी घटनाओं में कई लोग चोटिल हो चुके हैं। परंपरागत रूप से होने वाली कुछ रस्मों को प्रतीकात्मक मर्यादा में निभाने की बात कही गई है, लेकिन किसी व्यक्ति या समुदाय को लक्ष्य बनाकर कुछ भी न करने की अपील की गई है। रमजान के दौरान भाईचारे का संदेश देने की तैयारी कमेटी का कहना है कि इस समय रमजान का महीना भी चल रहा है, इसलिए जुलूस को विशेष रूप से आपसी सम्मान और सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है। दोनों समुदायों के लोग इसे साझा सांस्कृतिक विरासत मानते हुए शांति और सहयोग का संदेश देने की तैयारी में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी दवाओं के गबन में फार्मासिस्ट गिरफ्तार:शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज मामला: 20 महीने बाद हुई पहली गिरफ्तारी
    Next Article
    ई-ऑफिस लॉगिन नहीं करने वाले 106 कर्मचारियों का वेतन रोका:हाथरस CDO की कार्रवाई, 25 अधिकारी भी सूची में; स्पष्टीकरण के बाद ही मिलेगा वेतन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment