Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल:अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक-स्टांप वेंडर्स ने विरोध में की शोक सभा, रजिस्ट्री के लिए लोग परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया लागू करने के विरोध में बुधवार को आगरा की छह तहसीलों में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर्स की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सभी ने विरोध में स्टांप राज्यमंत्री में प्रतीकात्मक उठावनी सभा का आयोजन किया। न्यायिक और निबंधन कार्य के पूर्ण बहिष्कार और अनिश्चितकालीन हड़ताल से तहसीलों में सभी काम ठप हो गए हैं। इससे रजिस्ट्री कराने वाले लोग परेशान रहे। सदर तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू नाथ वर्मा की अध्यक्षता में हड़ताल सभा में अनिश्चितकालीन आंदोलन की रणनीति बनाई गई। महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को निबंधन मंत्री के विरोध की यात्रा निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 2027 के चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। एक स्वर में वकीलों, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर्स और तहसील सहायकों ने 4 जून के ई-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आदेश पर रोष व्यक्त किया गया। हड़ताल से तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बार एसोसिएशन और दस्तावेज लेखक संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, सभी साथी न्यायिक और निबंधन कार्य से विरत रहेंगे। खरीदार और विक्रेता रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान रहे। विवाह व अन्य दस्तावेज पंजीकरण भी नहीं हुए। विभाग को तीन दिन में करीब छह करोड़ के राजस्व के नुकसान का अनुमान है। हड़ताल सभा में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राम उपाध्याय, महासचिव आशू यादव, मुख्य संरक्षक रामकुमार रावत (एडवोकेट), लाल बहादुर राजपूत, राजीव उपाध्याय, मुकेश गुप्ता, विमल तिवारी, दिव्यांश पांडेय, विजय शर्मा, विकास पाराशर, महेंद्र सिंह, बृजेश शर्मा, राहुल कुमार, विष्णु गौड़, परमेंद्र त्यागी, मोहन तिवारी,सुरेश सारस्वत, राम सारस्वत, केपी कुशवाह,आशा रानी ,सुनील कुमार, भगवान सिंह, वीरेंद्र कुमार,कुमार गुरु कपूर एडवोकेट,हेमंत जग्गी , जितेन्द्र अग्रवाल (गोलू),संजय सिंह, सुधाकर उपमन्यु,रानू जैन,जगन प्रसाद तेहरियां, ,हरीश यादव,रविन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण दिक्षित,नितिन शर्मा एडवोकेट सुनील पचौरी ,राहुल पचौरी, वरुण दुवे श्याम सुंदर शर्मा, राहुल कुमार, मानसिंह अवधेश भारद्वाज, अरविन्द वर्मा ,रामेंद्र शर्मा, राजकुमार सिंह,ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक का शव सड़क किनारे मिला:मां ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया, दो बहनों का इकलौता भाई था
    Next Article
    शामली में महिला ने बेटियों संग आत्महत्या की धमकी दी:ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप, न्याय न मिलने से परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment