Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई-रिक्शा चालक की पुलिस से नोकझोक, VIDEO:लखीमपुर में बीच सड़क खड़ाकर कर रहा था हंगामा, कागजात न होने पर सीज

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के खीरी चौराहे पर एक ई-रिक्शा चालक की पुलिस द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया है। चालक सड़क के बीच में ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात बाधित कर रहा था। जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर निवासी अमित वर्मा पुत्र मदन लाल वर्मा शराब के नशे में ई-रिक्शा लेकर चौराहे पर पहुंचा था। उसने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर राहगीरों से तेज आवाज में बहस करना शुरू कर दिया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हटाने तथा समझाने का प्रयास किया। हालांकि, चालक ने पुलिस की बात नहीं मानी और हंगामा जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालक अमित वर्मा के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत चालान किया। साथ ही, वैध कागजात न मिलने पर ई-रिक्शा को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग होने से रोकने के लिए यह आवश्यक कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में कुत्ते से टकराई बाइक, महिला की मौत:बेटे-बहू के साथ जाते समय हुआ हादा, वृद्धा ने मौके पर तोड़ा दम
    Next Article
    नपा अध्यक्ष ने किया नए हनुमान घाट का शिलान्यास:सुल्तानपुर में गोमती तट पर वंदन योजना से होगा निर्माण, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment