Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ई–रिक्शा में बैठी महिला के लाखों के जेवर पार:अलीगढ़ में बातों में उलझाकर बैग से कैश भी ले गईं लुटेरी महिलाएं

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में महिलाओं ने ई–रिक्शा में बैठी बुजुर्ग महिला के लाखों रुपए के जेवर और नकदी पार कर दिए। बाद में बैग खोलकर देखने पर महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने थाना रोरावर में शिकायत कर ई–रिक्शा चालक और उसके परिवार पर मिलीभगत का आरोप लगाया। वहीं, घटना का एक सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा है, जिसमें ई–रिक्शा से नकाबपोश युवती उतरती हुई देखी जा रही हैं। बातों में फंसाकर दिया वारदात को अंजाम ​पीड़ित फरजाना ने बताया कि वह मूल रूप से एटा की रहने वाली हैं। वह गुरुवार को एटा से बस से आईं थी। रोडवेज बस स्टैंड से मामून नगर जाने के लिए एक ई-रिक्शे में बैठी थीं। रास्ते में दो अन्य महिलाएं रिक्शे में सवार हुईं। फरजाना का आरोप है कि महिलाओं ने उन्हें अपनी बातों के जाल में उलझा लिया। इसी बीच उनके पास रखे बैग की चेन खोली और उसमें रखे 5 सोने की अंगूठियां और लंबे सोने के झाले निकाल लिए। इसके अलावा कुछ नकदी भी निकाल ली। ​ई-रिक्शा चालक पर मिलीभगत का शक ​पीड़िता के बेटे जियाउल हुसैन ने थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने जानबूझकर बीच रास्ते में अपनी पत्नी और भाभी को रिक्शे में बिठाया। इसके बाद फरजाना का ध्यान भटकाने के लिए उनसे बातें करने लगा। इसी का फायदा उठाकर बैग से कीमती जेवर और नकदी पार कर दी गई। बैग की चेन खुली देख उड़े होश ​पीड़िता ने बताया कि जब बैग की चेन खुली देखी, मेरा तो होश उड़ गए। घटना के बाद पीड़िता तुरंत पुलिस चौकी पहुंची, जहा पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी इस संबंध में थाना प्रभारी सुबोध कुमार पवार का कहना है कि पीड़ित एसएसपी ऑफिस भी गए थे। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं। पीड़िता ने ई–रिक्शा चालक पर आरोप लगाए हैं, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौकी प्रभारी को मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 5 किमी लंबी रामनवमी शोभायात्रा निकाली जा रही:महाराष्ट्र से के ढोल और 50 शंखों की आवाज गूंज रही, हजारों श्रद्धालु शामिल
    Next Article
    बॉयफ्रेंड से शादी कराओ वरना जान दे दूंगी:गोरखपुर में 200 फिट ऊंची टंकी पर चढ़ी लड़की, सिंदूर और माला देखकर नीचे उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment