Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; जानिए सेरेमनी का इतिहास

    9 hours ago

    2

    0

    इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स का 27वां संस्करण 22-23 जनवरी 2027 को अबू धाबी में होगा। सलमान खान, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर समेत कई सितारे इसमें शामिल होंगे। करण जौहर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी और अली फजल भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। दो दिन के इस इवेंट में कलाकार, फिल्ममेकर और म्यूजिक आर्टिस्ट शामिल होंगे। IIFA 2027 का आयोजन अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में होगा। अबू धाबी में IIFA का यह चौथा आयोजन होगा। कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म अबू धाबी और मिराल के साथ साझेदारी में होगा। दो दिन के इस कार्यक्रम में सितारों की परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स सेरेमनी होगी। 27वां संस्करण 2027 में यास आइलैंड के एतिहाद एरिना, अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने 10 अवॉर्ड्स जीते थे बता दें कि पहले योजना थी कि IIFA 2026 को अगस्त-सितंबर के महीने में साउथ-ईस्ट एशिया में आयोजित किया जाएगा, लेकिन बड़े स्तर पर तैयारियों और अंतरराष्ट्रीय तारीखों के तालमेल के कारण आयोजकों ने इसे आगे बढ़ाकर अब 2027 की शुरुआत में आयोजित करने का फैसला किया। इससे पहले IIFA अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली समारोह 8 और 9 मार्च 2025 को भारत में आयोजित हुआ। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में हुए इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इवेंट को अभिनेता कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर ने को-होस्ट किया। समारोह में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने कुल 10 प्रमुख अवॉर्ड्स जीते थे। इनमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर जैसे बड़े अवॉर्ड भी शामिल रहे। यह IIFA समारोह इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह अवॉर्ड्स का सिल्वर जुबली एडिशन था। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों, फिल्ममेकर्स और तकनीकी टीमों को उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। IIFA अवॉर्ड्स का इतिहास IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। यह अवॉर्ड्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों और कलाकारों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं। IIFA की खासियत है कि इसका आयोजन आमतौर पर हर साल अलग-अलग देशों में किया जाता है। पहला IIFA समारोह 24 जून 2000 को लंदन के मिलेनियम डोम में हुआ था। पहले समारोह में ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद यह आयोजन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में हुआ। IIFA की शुरुआत एक रात के पुरस्कार समारोह के रूप में हुई थी, लेकिन समय के साथ इसका विस्तार हुआ। यह आयोजन तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में बदल गया। साल 2001 में IIFA का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में हुआ, जहां ‘कहो ना... प्यार है’ को बेस्ट फिल्म चुना गया। 2002 में मलेशिया के जेंटिंग हाइलैंड्स में हुए समारोह में ‘लगान’ को यह सम्मान मिला। 2003 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए समारोह में ‘देवदास’ बेस्ट फिल्म रही। इसके बाद IIFA समारोह सिंगापुर, नीदरलैंड्स, दुबई, ब्रिटेन, थाईलैंड, मकाऊ, श्रीलंका, कनाडा, अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और भारत समेत कई जगहों पर आयोजित हुआ। साल 2019 में 20वें IIFA अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में हुआ, जहां ‘राजी’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। 2021 में कोरोना महामारी के कारण समारोह कैंसिल कर दिया गया था और विजेताओं की घोषणा इंस्टाग्राम के जरिए की गई। इसके बाद 2022 में अबू धाबी में IIFA समारोह आयोजित हुआ। 2023 में ‘दृश्यम 2’, 2024 में ‘एनिमल’ और 2025 में ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। किन कैटेगरी में मिलते हैं अवॉर्ड? IIFA में फिल्मों और कलाकारों को कई अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाता है। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस प्रमुख हैं। इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल, बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल और बेस्ट स्टोरी जैसी कैटेगरी भी शामिल हैं। तकनीकी क्षेत्रों में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और बेस्ट साउंड जैसे अवॉर्ड दिए जाते हैं। IIFA में कुछ विशेष पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इनमें IIFA लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, स्टाइल आइकन, स्टाइल डीवा, एंटरटेनर ऑफ द ईयर और आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा जैसी कैटेगरी शामिल हैं। कई फिल्मों ने बनाए रिकॉर्ड IIFA के इतिहास में कुछ फिल्मों ने बड़ी संख्या में पुरस्कार अपने नाम किए हैं। ‘3 इडियट्स’ और ‘देवदास’ ने एक समारोह में 16-16 अवॉर्ड जीते हैं। ‘कल हो ना हो’, ‘बर्फी!’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ ने 14-14 पुरस्कार हासिल किए। अभिनय के क्षेत्र में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर को मिलाकर 5-5 पुरस्कार जीते हैं। महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस को मिलाकर 5 पुरस्कार हासिल किए हैं। निर्देशन की कैटेगरी में संजय लीला भंसाली ने 4 पुरस्कार जीते हैं। संगीत के क्षेत्र में ए. आर. रहमान ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर को मिलाकर 14 पुरस्कार हासिल किए हैं। सिंगिंग में श्रेया घोषाल के नाम 10 IIFA पुरस्कार हैं। IIFA अवॉर्ड्स के विजेता कैसे चुने जाते हैं? पब्लिक वोटिंग IIFA अवॉर्ड्स में फैंस की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। 'पॉपुलर' श्रेणियों (जैसे बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म) के विनर मुख्य रूप से दर्शकों द्वारा ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से चुने जाते हैं। दर्शक IIFA की आधिकारिक वेबसाइट या अन्य निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए वोट कर सकते हैं। जूरी और इंडस्ट्री का योगदान कुछ कैटेगरी के लिए फैसला केवल पब्लिक वोटिंग पर निर्भर नहीं होता। कई लोकप्रिय और तकनीकी श्रेणियों के विजेताओं का चयन पब्लिक वोटिंग और IIFA द्वारा चुनी गई टेक्निकल जूरी के पैनल के कॉम्बिनेशन से किया जाता है। इसके अलावा, कुछ कैटेगरी के विनर पूरी तरह से IIFA के चयन पैनल द्वारा तय किए जाते हैं। फिल्म उद्योग के सदस्य भी वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेते हैं, जिसे अक्सर एक पारदर्शी और व्यवस्थित प्रक्रिया बनाने के लिए स्वतंत्र ऑडिटर्स (जैसे PwC) द्वारा मॉनिटर किया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था
    Next Article
    भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी:अफगानिस्तान से तीसरा टी-20 आज, राशिद 200 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बनने के करीब

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment