Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईको पार्क माती में विधिक जागरूकता शिविर:कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने कहा- आमजन को अधिकारों के प्रति जागरूक करना पुलिस की जिम्मेदारी

    14 hours ago

    1

    0

    जनपद के ईको पार्क माती में रविवार को एक विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात ने इस विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शिविर का मूल उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी हर नागरिक तक पहुंचनी चाहिए और न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहकर आमजन के द्वार तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगजनों, बच्चों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य निर्धन, दिव्यांगजन, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और अनुसूचित जनजाति के लोगों तक विधिक जानकारी पहुंचाना था। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को मुफ्त विधिक सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन और पंजीकरण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती डीएम ने वोटिंग बूथों का किया निरीक्षण:मतदाता सूची में पात्रों को जोड़ने के दिए निर्देश, पात्र व्यक्ति वंचित न रहे
    Next Article
    युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद बनाया VIDEO:कहा- मैं बालिग हूं, घरवाले कार्रवाई करें तो न मानी जाए, मम्मी-पापा मुझे माफ करना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment