Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने कोर्ट मैरिज के बाद बनाया VIDEO:कहा- मैं बालिग हूं, घरवाले कार्रवाई करें तो न मानी जाए, मम्मी-पापा मुझे माफ करना

    12 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवती ने अपनी पसंद के युवक से शादी कर वीडियो बनाया। युवती ने अपील की कि अगर उसके मायके पक्ष की तरफ से कोई शिकायत की जाती है, तो पुलिस कोई कार्रवाई न करे, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। यह घटना थाना खुटार क्षेत्र की है। खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से पिछले करीब दो से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब दोनों ने शादी करने का मन बनाया, तो परिवार इसके खिलाफ था और शादी से खुश नहीं था। जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले युवती और युवक ने चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसकी भनक युवती के परिवार को नहीं लगी। युवती सही समय आने का इंतजार कर रही थी। कुछ दिन पहले युवती अपने घर से चली गई। परिवार ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को युवती ने अपना वीडियो बनाकर पोस्ट किया। वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी का कोई जोर-दबाव नहीं है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। युवती ने अपनी उम्र 23 साल बताते हुए कहा कि वह बालिग है और अपने निर्णय खुद ले सकती है। युवती ने आगे कहा कि अगर उसके घर वाले कोई कार्रवाई करते हैं, तो उसे न माना जाए। आखिर में युवती ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा, "मम्मी-पापा, मुझे माफ कर देना।" खुटार थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तरफ से एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें जानकारी दी गई है कि दोनों ने शादी कर ली है और मायके पक्ष उसके साथ कुछ गलत कर सकता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईको पार्क माती में विधिक जागरूकता शिविर:कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक ने कहा- आमजन को अधिकारों के प्रति जागरूक करना पुलिस की जिम्मेदारी
    Next Article
    मंडप से विदा होकर आंगनबाड़ी का इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:दूल्हा हाथ पकड़कर विकास भवन में ले गया, बोला-पत्नी का हर कदम दूंगा साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment