Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIM लखनऊ में MSME शिखर सम्मेलन:लोकल प्रोडक्ट्स को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने पर जोर, 150 एक्सपर्ट्स हुए शामिल

    2 hours ago

    2

    0

    IIM लखनऊ में शुक्रवार को ESG शिखर सम्मेलन 2026’ का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन का मकसद उत्तर प्रदेश के MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) को आसान और व्यवहारिक तरीकों से ग्लोबल बाजार तक पहुंचाना रहा। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए AFC India Limited ने India ESG Alliance के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उद्यमियों, नीति-निर्माताओं, बैंकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 150 MSME ग्रुप शामिल सम्मेलन में वस्त्र, हस्तशिल्प, चमड़ा और कृषि आधारित क्षेत्रों से जुड़े करीब 150 MSME शामिल हुए। इनमें पारंपरिक कारोबार करने वाले परिवारों से लेकर नए स्टार्टअप उद्यमी भी शामिल रहे, जो अपने बिजनेस को बड़े बाजार तक ले जाना चाहते हैं। ESG गाइडलाइन लॉन्च कार्यक्रम में MSME के लिए एक खास ESG गाइडलाइन जारी की गई। इसमें आसान भाषा में बताया गया कि छोटे उद्योग पर्यावरण, सामाजिक जिम्मेदारी और बेहतर प्रबंधन के नियमों को कैसे अपनाएं। इससे उन्हें बेहतर दाम, नए बाजार और फाइनेंस के मौके मिल सकते हैं। सरल सत्रों में मिली उपयोगी जानकारी दिनभर चले सत्रों में विशेषज्ञों ने बिना कठिन तकनीकी भाषा के समझाया कि छोटे व्यवसाय निर्यात कैसे बढ़ा सकते हैं, लागत कैसे कम कर सकते हैं और फाइनेंस तक पहुंच कैसे बना सकते हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि अगर यूपी के MSME अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाते हैं, तो उनके लिए बड़े अवसर खुल सकते हैं। साथ ही ग्रीन फाइनेंस और नए बाजारों तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि छोटे उद्यम तभी बदलाव अपनाते हैं, जब उन्हें उसका सीधा फायदा दिखता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा 45.2°C, प्रयागराज देश का सबसे गर्म जिला:कल 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट; 26 अप्रैल से 5 दिन बदला रहेगा मौसम
    Next Article
    लखनऊ में जासूसी कानून पर हुई खास चर्चा:लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया की सीईओ तान्या पुरी ने साझा किए अनुभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment