Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान बोला-एपस्टीन गैंग 9/11 जैसे हमले की साजिश रच रही:इसका आरोप हम पर लगाया जाएगा, हमारी अमेरिकी लोगों से जंग नहीं

    14 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। ईरान के सीनियर अधिकारी अली लरिजानी ने दावा किया है कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़े कुछ लोग 2001 के 9/11 (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) जैसा हमला करवाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका आरोप ईरान पर डालने की कोशिश की जा सकती है। ईरान ऐसे किसी आतंकी हमले का समर्थन नहीं करता और उसका अमेरिकी जनता से कोई युद्ध नहीं है। बता दें कि जेफ्री एपस्टीन एक यौन अपराधी था, जिसने 2019 में जेल में आत्महत्या कर ली थी। उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप थे । अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने बीते कुछ महीने में एपस्टीन से जुड़ी कई फाइलें सार्वजनिक की हैं। इनमें राष्ट्रपति ट्रम्प समेत दुनिया भर के कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम हैं। वहीं 2001 में 11 सितंबर को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे। इस वारदात को आतंकी गुट अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन ने अंजाम दिया था। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चा खरीदा, फिर दिखावा करने लगी कि प्रेग्नेंट हूं... चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग की कहानी
    Next Article
    झांसी में डॉक्टर के बेटे की लाश पटरी पर मिली:आधार कार्ड लेकर पुलिस पहुंची घर, पिता बोले- बेटा दिल्ली में है, लाश यहां कैसे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment