Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में कोडीन सिरप पीने से मासूम की हालत गंभीर:प्रतिबंधित सिरप बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सिरप पीने से मासूम की हालत गंभीर हो गई। बच्चे को जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू (पीआईसीयू) में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के दूलारायपुर निवासी बिंदादीन का 3 वर्षीय पुत्र विनय गुरुवार को अपने ननिहाल खीरों क्षेत्र के बनईमऊ गांव गया था। वहां उसे जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत हुई। परिजनों ने इलाज के लिए एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें पीने के लिए कोडीनयुक्त सिरप दे दिया। शुक्रवार शाम बच्चे को यह सिरप पिलाई गई। शनिवार सुबह विनय की हालत अचानक बिगड़ने लगी। दोपहर करीब 1:24 बजे उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसे पीआईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के चीफ फार्मासिस्ट आनंद देव सिंह ने बताया कि बच्चे को कोडीनयुक्त सिरप पिलाई गई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि कोडीनयुक्त सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जिले में कई जगह यह सिरप अवैध रूप से बेची जा रही है। बिंदादीन ने बताया कि उन्होंने यह सिरप खीरों कस्बे के एक मेडिकल स्टोर से खरीदी थी। शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप का इस्तेमाल अक्सर नशे के लिए किया जाता है। इसकी बिक्री पर रोक है। उन्होंने कहा कि बच्चे की हालत सिरप पीने से बिगड़ी या किसी अन्य कारण से, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेट्रो के सिग्नल में आई खराबी:ट्रेनों की रनिंग में दिक्कत, लाइनें इफैक्ट होने से लेट और स्लो चल रही ट्रेनों
    Next Article
    संभल में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो गंभीर घायल, सीएचसी बहजोई से रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment