Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान आने पर सस्पेंस:कुछ देर में अमेरिकी उपराष्ट्रपति रवाना होंगे; ईरान से बातचीत में ट्रम्प भी शामिल हो सकते हैं

    12 hours ago

    1

    0

    अमेरिका से संभावित बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरानी मीडिया के मुताबिक मुख्य वार्ताकार और संसद स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ, विदेश मंत्री अरागची और उनके डिप्टी फिलहाल देश में ही मौजूद हैं। ईरान के सरकारी टीवी ने भी उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी टीम बातचीत के लिए निकल चुकी है। दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ ही देर में पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान पहुंचेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सीजफायर खत्म होने के कगार पर है। 22 अप्रैल को खत्म होने वाले इस सीजफायर को ट्रम्प ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस के मुताबिक, ईरानी डेलिगेशन के साथ प्रस्तावित बातचीत अब मंगलवार की बजाय बुधवार को हो सकती है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर बातचीत में कोई बड़ी प्रगति होती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प खुद या वर्चुअली इसमें शामिल हो सकते हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स आखिरी समय करीब: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम बुधवार शाम 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उससे पहले कोई समझौता नहीं होता है, तो इसे आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है। दूसरे दौर की वार्ता: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अमेरिका के बड़े अधिकारी मंगलवार को पाकिस्तान रवाना हो सकते हैं, जहां बातचीत का दूसरा दौर होने की संभावना है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बातचीत की कोई प्लानिंग नहीं है। धीमी आवाजाही: सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 16 जहाज गुजरे। मरीन ट्रैफिक डेटा के मुताबिक, सोमवार को 9 जहाज होर्मुज में दाखिल हुए, जिनमें 2 ईरानी झंडे वाले जहाज थे, जिनमें से एक तेल टैंकर था। वहीं 7 जहाज बाहर निकले, जिनमें एक ईरानी कार्गो जहाज शामिल था। लेबनान-इजराइल वार्ता: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी। ईरानी जहाज सीज: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लामाबाद वार्ता पर कंफ्यूजन... न वेंस की रवानगी का पता, न ईरानी नेताओं की YES
    Next Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान जेल से कोर्ट लाई गई:6 महीने की बेटी गोद में थी, प्रेमी साहिल को भी पुलिस लेकर आई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment