Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल जंग- कुवैत में अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश:16 घंटे बाद दुबई में फिर धमाके; जंग में इजराइल के खिलाफ हिजबुल्लाह भी शामिल

    8 hours ago

    1

    0

    इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इस बीच कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। वहीं, दुबई में दोबारा धमाकों की खबरें सामने आईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ संदिग्ध ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। यहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इससे लगभग 16 घंटे पहले दुबई के पोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास हमला हुआ था। इस जंग में अब लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। उसने इजराइल में कई जगहों पर बमबारी की है। दूसरी तरफ इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान, दहियाह और राजधानी बेरूत के 50 गांव खाली करा लिए हैं। दहियाह को हिज्बुल्लाह का गढ़ माना जाता है। 2024 में इस इलाके पर कई बार हमला हुआ था और उसके बाद भी कई बार हमले हुए। उस साल नवंबर में सीजफायर हुआ था। इजराइल पर आरोप है कि उसने समझौते का पालन नहीं किया और हमले जारी रखे। इजराइल का कहना है कि हिज्बुल्लाह फिर से हथियार जुटा रहा है और लेबनानी सरकार उसे रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए। इनमें अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्ज के दलदल में फंसा जुआरी बना हैवान, एक फोन कॉल ने उजाड़ दी हंसती खेलती दुनिया, पत्नी और 3 मासूम बेटियों का कत्ल
    Next Article
    ईरान पर हमला, 13 PHOTOS:इजराइल की धमकी के बाद लेबनान छोड़ रहे लोग, गाड़ियों की लंबी कतारें

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment