Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इजराइल युद्ध के बाद अमेठी में प्रशासन अलर्ट:शिया बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल युद्ध के बाद अमेठी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के जायस, जगदीशपुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शिया बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जिले की स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जायस कस्बे में एक घटना को लेकर जुलूस निकाला गया था, जिसके बाद कई लोगों पर कार्रवाई भी की गई थी। जायस क्षेत्र में शिया समुदाय की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। एसपी सरवणन टी ने कहा कि पश्चिम एशिया में हुई गतिविधियों को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट बढ़ाया गया है। विशेष रूप से जायस, मोहनगंज, मुसाफिरखाना और जामो क्षेत्रों में सीओ और थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंचने का निर्देश है। सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट किया गया है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट का रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया; स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    Next Article
    बुलंदशहर में पेड़ से लटका मिला बुजुर्ग का शव:नगला आलमपुर के जंगल में ग्रामीणों ने रस्सी से लटका देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment