Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-इराक युद्ध, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी:नागरिकों की मांगी डिटेल, व्हाट्सएप नंबर भी जारी

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान और इराक क्षेत्र में वर्तमान युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए, अमेठी जिला प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने जनपद के ऐसे नागरिकों का विवरण मांगा है जो वर्तमान में ईरान, इराक या अन्य खाड़ी देशों में रह रहे हैं, कार्यरत हैं, यात्रा पर गए हैं, फंसे हुए हैं, या हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं। इस जानकारी का मुख्य उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना, त्वरित संपर्क स्थापित करना और केंद्र/राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका लक्ष्य किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना है। जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित उपर्युक्त देशों में मौजूद है, तो उनका विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। इसमें संपर्क नंबर, स्थान, पता और वर्तमान निवासी देश का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। यह विवरण संबंधित तहसील कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय या जिला प्रशासन को अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इससे शासन स्तर पर आवश्यक समन्वय और सहायता प्रभावी रूप से की जा सकेगी। यह सूचना जनहित और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से जारी की गई है। नागरिक यह जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से भी उपलब्ध करा सकते हैं। इसके लिए प्रदीप कुमार सिंह, आपदा विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण - अमेठी का मोबाइल नंबर 7830318428 जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होलिका दहन उत्सव में शामिल होंगे सीएम:सवा क्विंटल फूलों से होगा भव्य स्वागत; भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा को करेंगे रवाना
    Next Article
    इजराइल-ईरान तनाव की आंच प्रयागराज तक:अपनों की सलामती को लेकर कई परिवार बेचैन, फोन पर नहीं हो पा रहा संपर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment