Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान की मिसाइल रेंज में आए यूरोप के बड़े शहर; इजरायल ने 4000 KM मारक क्षमता का किया खुलासा

    3 hours from now

    2

    0

    इजरायल रक्षा बलों ने शनिवार को एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान के पास अब ऐसी मिसाइलें हैं जो 4,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। IDF के मुताबिक, जून 2025 में 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' के दौरान यह पाया गया कि ईरानी मिसाइलों के रडार में अब लंदन, पेरिस और बर्लिन जैसे बड़े यूरोपीय शहर भी आ गए हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इजरायल ने कहा कि ईरानी शासन ने पहली बार इतनी लंबी दूरी की मिसाइल दागी है, जो न केवल एशिया और अफ्रीका बल्कि पूरे यूरोप के दर्जनों देशों के लिए एक गंभीर वैश्विक खतरा बन गई है। इसे भी पढ़ें: Abdul Basit की अजीब दलील, America हमला करेगा तो पाकिस्तान Mumbai-Delhi पर दागेगा मिसाइलईरान का पलटवारदूसरी ओर, ईरान ने इजरायल के इन दावों का खंडन किया है, लेकिन साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है। हैदराबाद स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि अगर इजरायल अपने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले 'डिमोना' क्षेत्र में मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहता है, तो यह माना जाएगा कि इजरायली आसमान अब पूरी तरह असुरक्षित है।ईरान ने इसे युद्ध के एक नए और खतरनाक चरण का संकेत बताया है। इसी के साथ ईरानी पक्ष ने अपनी अगली योजनाओं को लागू करने की बात कहते हुए नवरोज की शुभकामनाएं भी दीं, जो आने वाले समय में संघर्ष के और बढ़ने की ओर इशारा करता है। इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz बना जंग का नया मैदान, Donald Trump के अल्टीमेटम पर Iran का पलटवारनेतन्याहू का संकल्पइजरायल में हुए हालिया हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज की शाम इजरायल के भविष्य की लड़ाई के लिए बहुत कठिन रही। उन्होंने अराद शहर के मेयर से बात कर घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और सभी सरकारी मंत्रालयों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजरायल पीछे हटने वाला नहीं है और वे सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है और आपातकालीन सेवाओं को अपना पूरा समर्थन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रियदर्शन संग करियर की 100वीं फिल्म करेंगे मोहनलाल, म्यूजिकल कॉमेडी में समां बांधेंगे साउथ स्टार
    Next Article
    Pakistan: पहले मारी गोली, फिर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार... कौन था बिलाल आरिफ सलाफी? जिसका ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में हुआ कत्लेआम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment