Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जहां बसते हैं 7500 भारतीय, Israel के उस Dimona शहर पर Iran का Missile हमला, हर तरफ तबाही

    3 hours from now

    1

    0

    इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में बसा डिमोना शहर, जिसे 'छोटा भारत' भी कहा जाता है, शनिवार को भीषण मिसाइल हमलों का शिकार हुआ। इन हमलों में 33 लोग घायल हो गए हैं और शहर का एक बड़ा हिस्सा मलबे के ढेर में बदल गया है। घायलों में एक 10 साल का बच्चा और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह हमला उसके नतान्ज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का बदला है। इजरायली सेना ने स्वीकार किया है कि वे इन मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे, जिससे दक्षिण इजरायल के इस महत्वपूर्ण शहर में काफी तबाही हुई है। इसे भी पढ़ें: ईरान की मिसाइल रेंज में आए यूरोप के बड़े शहर; इजरायल ने 4000 KM मारक क्षमता का किया खुलासाभारतीय संस्कृति और परमाणु शक्ति का संगम है डिमोनाडिमोना शहर भारत और इजरायल के गहरे रिश्तों की एक जीती-जागती मिसाल है। यहां करीब 7,500 भारतीय-यहूदी रहते हैं, जो शहर की आबादी का 30 प्रतिशत हिस्सा हैं। यहां की गलियों में मराठी और हिंदी की गूंज सुनाई देती है और दुकानों पर जलेबी, सोनपापड़ी और चाट जैसे भारतीय पकवानों की महक फैली रहती है।यहां रहने वाले लोग मुख्य रूप से महाराष्ट्र (बेने इजरायली), केरल (कोचिनी) और कोलकाता (बगदादी) से आए हैं। यह समुदाय न केवल दिवाली और ओणम जैसे त्योहार साथ मनाता है, बल्कि भारतीय फिल्मों और संगीत के प्रति भी यहाँ जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है। इसे भी पढ़ें: Abdul Basit की अजीब दलील, America हमला करेगा तो पाकिस्तान Mumbai-Delhi पर दागेगा मिसाइलपरमाणु केंद्रसांस्कृतिक पहचान के अलावा डिमोना अपने 'शिमोन पेरेज नेगेव न्यूक्लियर सेंटर' के लिए भी जाना जाता है, जो शहर से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इजरायल इसे एक शोध केंद्र बताता है, लेकिन कई अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्टों का दावा है कि यहां परमाणु हथियारों के लिए प्लूटोनियम तैयार किया जाता है।ईरान के संसद स्पीकर ने चेतावनी दी है कि डिमोना जैसे सुरक्षित इलाके में इजरायल की विफलता यह संकेत देती है कि युद्ध अब एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है। फिलहाल बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और पूरे इलाके में तनाव चरम पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाज से बहिष्कृत किए गए पूर्व विधायक और उनके परिजन, दूसरी जाति के लड़के से बेटी की सगाई करने पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के 7 आरोप:हटाने की मांग वाले नोटिस में दावा- सरकार के इशारों पर चलते हैं, SIR से मताधिकार छीने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment