Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में 3 लोगों को फांसी:सरकार विरोधी प्रदर्शन में पुलिसवालों की हत्या का आरोप; कतर ने ईरानी अधिकारियों को देश से निकाला

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान में 3 लोगों को फांसी दे दी गई है। इन पर जनवरी में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप था। अल जजीरा के मुताबिक, इन लोगों को दो पुलिस अधिकारियों की हत्या का दोषी पाया गया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई। उधर कतर ने बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के कुछ मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को “अवांछित व्यक्ति” घोषित कर दिया और उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। यह फैसला कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद लिया गया है। ईरान ने यह हमला उसके सबसे बड़े पार्स गैस प्लांट पर इजराइली हमले के बाद किया था। दावा- ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम दोबारा शुरू नहीं किया अमेरिका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा है कि ईरान ने अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू नहीं किया है। उनके मुताबिक, पिछले साल जून के हमलों के बाद ईरान की यह ताकत लगभग खत्म हो गई थी। यह बात राष्ट्रपति ट्रम्प के दावों से अलग है। ट्रम्प कहते रहे हैं कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम खतरा है और इसी वजह से हाल का युद्ध जरूरी था। गबार्ड ने कहा कि 2025 में अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने इसे दोबारा शुरू करने की कोई कोशिश नहीं की। वहीं, डेमोक्रेटिक नेता मार्क वार्नर ने कहा कि गबार्ड ने अपनी बात का वह हिस्सा सार्वजनिक रूप से नहीं बताया, जो ट्रम्प की बात से अलग था। ईरान पहले से कहता आया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा। कुछ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ईरान से तुरंत कोई बड़ा खतरा नहीं है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी विदेश-रक्षा मंत्री के घर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखे:सिक्योरिटी को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई; दोनों लीडर्स को शिफ्ट करने पर विचार
    Next Article
    पति के हत्यारों का एनकाउंटर हो:भाजपा नेता की पत्नी बोलीं- पकड़े गए आरोपी केवल मोहरा; गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या की गई थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment