Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति के हत्यारों का एनकाउंटर हो:भाजपा नेता की पत्नी बोलीं- पकड़े गए आरोपी केवल मोहरा; गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या की गई थी

    6 hours ago

    1

    0

    'मेरे पति पर चाकू से हमला कर मारने वाले केवल मोहरा हैं। हमला कराने वाला असली खिलाड़ी कोई और है,जिसने पैसा देकर पति को मरवा दिया। मैंने गांव के 8 लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, वही पति के असली कातिल हैं। जब तक उन्हें सजा नहीं दिलाऊंगी, तब तक चैन से नहीं बैठूंगी। मेरा परिवार सड़क पर आ गया। सीएम योगी से मेरी अपील है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाइए। जैसे मेरा पति मरा है, वैसे ही उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए। मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए।' ये बातें भाजपा नेता राजकुमार चौहान की पत्नी सुशीला देवी ने कहीं। मंगलवार को मार्निंग वाक पर निकले राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआाईआर दर्ज की है। दो आरोपियों को अरेस्ट भी कर लिया गया है। हालांकि, परिवार इस गिरफ्तारी पर खुश नहीं है। पत्नी और बहन के अनुसार, पुलिस ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, वह केवल मोहरा हैं। साजिशकर्ता कोई और है। उकसा कर हमला कराया गया। घर में मातम पसरा, घर में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल गोरखपुर के बरगदवां में स्थित राजकुमार के घर पर गुरुवार को भी मातम छाया हुआ था। रिश्तेदार और परिचितों के आने- जाने का सिलसिला बना हुआ है। घर में महिलाओं का रोना बंद नहीं हुआ है। मृतक की दोनों बेटियां, पत्नी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए पत्नी सुशीला कहती हैं- हमारा सब कुछ लुट गया। पति राजनीति में आगे बढ़ रहे थे। इससे जलने वालों ने उनके साथ पूरे परिवार को खत्म कर डाला। पति चुनाव हारे उसके बाद रंजिश बढ़ी सुशीला कहती हैं-तीन साल पहले पार्षद का चुनाव हुआ था। पति हार गए थे। धर्मदेव चौहान जीत गए थे। उसी के बाद से रंजिश बढ़ती गई। दो साल पहले पार्षद धर्मराज के लोगों ने उनके भतीजे नीरज के साथ मारपीट की थी। इसमें भतीजे को पुलिस ने चौकी में बैठा लिया था। पति जब उसे छुड़ाने गए तो उनको भी फर्जी केस में फंसाकर जेल भेज दिया गया था। एक महीना जेल काटकर आए थे, तब से ही ये लोग दुश्मनी निकालने में लगे थे। परिवार बोला- 36 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई परिजनों ने कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। पत्नी सुशीला ने बताया- बुधवार को डीएमऔर एसएसपी ने मिलने के लिए बुलाया था। अफसरों ने कहा कि बच्चों को कहां पढ़ाना है, बताओ। बिजनेस के लिए लोन दिलाएंगे। मैंने उनसे कहा कि जब पति ही नहीं रहा तो लोन लेकर क्या करेंगे। परिजन ने आरोप लगाया कि 36 घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मंत्री दारा सिंह चौहान ने 10 लाख रुपये की मदद देने की बात कही है। परिवार का दावा है कि आरोपियों ने पहले भी कई बार धमकी दी थी। भतीजा बोला- चाचा ने दीपक का नाम लिया था… राजकुमार के भतीजे नीरज का कहना है कि हमने जिनका नाम दिया, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। कोई बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन चाचा की पहचान और दबदबे से लोग खुन्नस रखते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमें यह तक नहीं पता कि आरोपी कहां रखे गए हैं। चाचा मरने से पहले दीपक का नाम लेकर चिल्ला रहे थे। राजकुमार की बहनें मंजू, अंजली, कुंती देवी और मोहनी ने सीबीआई जांच की मांग की है। डॉक्टर बोले- चाकू से गोदकर हत्या की गई प्रापर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या धारदार हथियार से कई वार कर की गई थी। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने भी यह दावा किया है। उधर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों राज चौहान और विपिन यादव को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अभी तक हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी की मां बोली- तंग आ गया था बेटा राजकुमार के घर से 100 मीटर दूरी पर राज चौहान का घर है। राज के घर के सामने से ही रोज राजकुमार भोर में टहलने जाते थे। आरोपी राज की मां निर्मला चौहान ने बताया कि तीन बेटे हैं। राज डंपर चलाता था। राजकुमार का भतीजा नीरज मेरे बच्चों के साथ हमेशा मारपीट करता था। पुलिस भी शिकायत नहीं सुनती थी। राज लंबे समय से इस प्रताड़ना को झेल रहा था। उसने हत्या की या नहीं ... ये मुझे नहीं मालूम। नीरज ने मेरे तीनों बेटों को कई बार मारा। राज को मछली पालन का काम मिल गया था। घटना के दिन शाम करीब छह बजे उसने फोन कर बताया था कि वह मिट्‌टी गिराने का काम कर रहा है, लेकिन उसकी गाड़ी कहीं फंस गई थी। इसलिए वह देर रात तक नहीं आया था। आरोपियों की भतीजे से 4 महीने से चल रही थी रंजिश मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे चिलुआताल में वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वारदात के करीब 13 घंटे बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ.कौस्तुभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी राज चौहान उर्फ निरहुआ और विपिन यादव बरगदवा के रहने वाले हैं। इनकी भाजपा नेता के भतीजे नितेश से 4 महीने से रंजिश चल रही थी। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी भी भूमिका की जांच जा रही। भाजपा नेता को 4 हमलावरों ने घेरकर ताबड़तोड़ चाकू मारे गोरखपुर के भाजपा नेता व पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान (38) की 17 मार्च मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हत्या की गई थी। मार्निंग वाक से वह घर से निकले और करीब आधा घंटा बाद उनकी हत्या की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से 500 मीटर दूर 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। करीब 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। सिर, सीने और चेहरे पर 20 से 25 बार चाकू मारे गए। हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सुशीला बेहोश हो गई। बहन मोहनी ने कहा था- जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वारदात से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- भीड़ का हंगामा, पुलिस ने लाठी फटकार कर हटाया वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब 5 बजे शव घर पहुंचा, जिसके बाद परिजन अपनी मांगों पर अड़ गए। सांसद बोले- हत्यारों को बचाने वालों को राज्यसभा में नंगा कर दूंगा राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के समझाने पर परिवार मान गया। देर रात मोहरीपुर के पास घाट पर दाह संस्कार किया गया। इस दौरान करीब 2000 से अधिक लोग मौजूद थे। डॉ. अग्रवाल ने कहा-पार्लियामेंट छोड़कर आया हूं, जो इस हत्याकांड के आरोपियों को बचाने आएगा, उसे राज्यसभा में नंगा कर दूंगा। भाजपा ने विधानसभा का टिकट मांग रहे थे भाजपा नेता राजकुमार चौहान बरगदवा इलाके में रहने वाले जंगी चौहान के इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी 2 बेटियां- सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का बेटा युवराज है। उनकी 4 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 में बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। राजकुमार साल- 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे। राजकुमार ने फेसबुक पर 18 घंटे पहले पोस्ट किया था राजकुमार चौहान के फेसबुक पर 40K फॉलोअर्स हैं, जबकि वे 25 लोगों को फॉलो करते थे। उन्होंने 16 मार्च को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर आखिरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा-अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा था-पिता एक वट वृक्ष हैं, जो अपनी छांव में पूरे परिवार को सुरक्षित रखते हैं। 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद के साथ रील पोस्ट की थी राजकुमार ने 5 दिन पहले राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल के साथ एक रील पोस्ट की थी। इसमें लिखा था- हमारे प्रिय गुरुजी, राज्यसभा सांसद जी। इससे पहले 9 मार्च को उन्होंने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ भी एक रील पोस्ट की थी। 16 मार्च को लाइव आए थे राजकुमार चौहान राजकुमार चौहान 16 मार्च को फेसबुक पर लाइव आए थे। वह 28 मिनट तक लाइव रहे। इस दौरान उन्होंने कहा- आप सभी साथियों को जय-जय श्रीराम। लाइव के दौरान एक युवक ने सवाल किया था- चौहानों में एकता नहीं है। इस पर उन्होंने जवाब दिया- ऐसा कुछ नहीं है, आपके साथ जो भी किसी जाति के लोग हों, वही अपने हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- 1- आगे बढ़ता देखकर जलते थे, गांव में ही दुश्मन थे:पूर्व पार्षद राजकुमार की पत्नी का आरोप; कहा- अब हम कैसे रहेंगे पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है। वह सड़क पर बैठी रो रही हैं और परिवार की महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। सुशीला ने बताया कि राजकुमार को आगे बढ़ता देखकर गांव के ही कुछ लोग जलते थे। इसी जलन में उन्होंने उनकी हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर 2- BJP नेता का हत्या से पहले फेसबुक पर आखिरी पोस्ट, लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP नेता की हत्या कर दी गई। हमले के बाद पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला किया और मरने के बाद वहां से भागे। हत्या से18 घंटे पहले राजकुमार चौहान फेसबुक पर आखिरी पोस्ट किया। लिखा- अकेले चलने का हुनर रखता हूं, दिल और जिगर दोनों मजबूत रखता हूं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान में 3 लोगों को फांसी:सरकार विरोधी प्रदर्शन में पुलिसवालों की हत्या का आरोप; कतर ने ईरानी अधिकारियों को देश से निकाला
    Next Article
    अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति, रामलला के दर्शन किए:तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र का पूजन किया, मंदिर परिसर देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment