Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में फंसा सहारनपुर को युवक...घर लौटने कोशिश:मशहद में पढ़ने गया था, तेहरान एयरपोर्ट पहुंचा तो उड़ानें बंद हुई, परिवार का 4 दिन से नहीं संपर्क

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के नानौता कस्बे के एक परिवार की चिंता इन दिनों हजारों किलोमीटर दूर ईरान में फंसे अपने बेटे को लेकर बढ़ गई है। मोहल्ला कानूनगोयान सब्जवारियान निवासी 25 वर्षीय बरकत अली इन दिनों ईरान में युद्ध जैसे हालात के बीच फंसा हुआ है। परिवार के लोग उसकी सलामती के लिए हर दिन दुआ कर रहे हैं और उसके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बरकत अली ने अपने पिता जाफर अब्बास से फोन पर बात की। पिता बताते है कि उनका बेटा करीब चार वर्ष पहले दीनी तालीम हासिल करने के लिए ईरान के मशहद शहर स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने गया था। घर से दूर रहकर वह पूरी लगन के साथ अपनी पढ़ाई कर रहा था। तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जून 2025 में वह छुट्टियों में अपने घर नानौता लौटा था। करीब तीन महीने परिवार के साथ समय बिताने के बाद वह दोबारा अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए ईरान लौट गया था। उसकी पढ़ाई पूरी होने में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और हमलों की खबरों ने परिवार की चिंता बढ़ा दी। जाफर अब्बास के अनुसार पिछले सप्ताह जब हालात बिगड़ने की खबरें आने लगीं तो उन्होंने बेटे से तुरंत छुट्टी लेकर घर लौटने को कहा। बरकत ने भी परिवार को भरोसा दिलाया कि वह जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रहा है। बरकत मशहद से करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय कर तेहरान एयरपोर्ट तक पहुंच गया था, ताकि वहां से भारत के लिए उड़ान पकड़ सके। लेकिन तभी अचानक हालात और बिगड़ गए और सुरक्षा कारणों से तेहरान एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। उड़ानें रद्द होने के कारण वह वहीं फंस गया और उसकी वापसी फिलहाल टल गई। जाफर अब्बास बताते हैं कि बेटा लगातार फोन करके अपनी स्थिति की जानकारी देता रहा है। आखिरी बार रविवार सुबह करीब चार बजे उससे बात हुई थी। उस समय उसने बताया था कि वह सुरक्षित है, लेकिन वहां के हालात को लेकर काफी घबराया हुआ है। इसके बाद सोमवार को परिवार ने कई बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। घर में मां और अन्य परिजन लगातार टीवी और मोबाइल पर खबरें देख रहे हैं और हर नई सूचना के साथ उनकी चिंता बढ़ जाती है। पिता जाफर अब्बास कहते हैं कि बेटा दूर देश में है, इसलिए हर पल उसकी चिंता लगी रहती है। वे बस यही दुआ कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों और उनका बेटा सकुशल अपने वतन और परिवार के बीच लौट आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP को कीचड़ में पटका, DSP ने ‘एनिमल डांस’ किया:कमिश्नर बग्घी लेकर निकले; VIDEO में देखिए यूपी पुलिस की होली
    Next Article
    मार्च महीने में ही तपने लगा बुंदेलखंड:झांसी सबसे गर्म शहर रहा, पारा 36 डिग्री पार, टॉप-5 में बुदंलखंड के 4 शहर शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment