Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में इजराइल-अमेरिका हमले में कई लोग शहीद:फर्रुखाबाद में जुमे की नमाज के बाद शोक सभाएं आयोजित की गईं

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान पर इजराइल और अमेरिका के बीच जारी हमलों में कई लोगों के शहीद होने के बाद, फर्रुखाबाद में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने एक मजलिस का आयोजन किया। यह मजलिस गढ़ी कोना हुसैनिया मस्जिद में आयोजित की गई, जिसमें ईरान में शहीद हुए लोगों की मगफिरत (मोक्ष) के लिए दुआ की गई। मौलाना सैंथली ने इस दौरान देश में शांति और ईरान में चल रहे संघर्ष को जल्द समाप्त करने की दुआ की। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में निर्दोष बच्चे, बूढ़े और जवान मारे जा रहे हैं, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए। इससे पहले, 6 मार्च को ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ जारी युद्ध के बीच, तेहरान सहित विभिन्न शहरों में जुम्मे की नमाज़ के दौरान शहीदों के लिए सामूहिक दुआ की गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद शहीदों के लिए शोक सभाएं भी आयोजित की गईं। तेहरान की इमाम खुमैनी मस्जिद में नमाज़ियों ने शहीदों और अन्य पीड़ितों के लिए विशेष दुआ की। इस दौरान फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, शहर कोतवाली प्रभारी दर्शन सोलंकी, थाना प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह, एसआई अमित गुप्ता, एसआई इमरान फरीद, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी:15 मिनट की दूरी पर राम मंदिर; बिग-बी की यहां तीसरी बड़ी संपत्ति
    Next Article
    राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा से पहले नितिन सिंह हाउस अरेस्ट:हाथरस में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष बोले- कार्यकर्ता पूरी ताकत से निकालेंगे यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment