Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने SSI को किया लाइन हाजिर:प्रतापगढ़ में होली पर मस्जिद की दीवार पर रंग फेंकने के आरोप में दो युवकों को पीटा था

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में होली के दिन मस्जिद की दीवार पर रंग फेंकने के आरोप में पकड़े गए दो युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कार्रवाई की है। उन्होंने कंधई थाने के एसएसआई असलम खान को लाइन हाजिर कर दिया है। असलम खान पर आरोप है कि उन्होंने दोनों युवकों को थाने ले जाकर अभद्रता की और उनकी पिटाई की। यह घटना कंधई थाने से सटे हनुमानगंज बाजार स्थित मस्जिद की है। होली के दिन मस्जिद की दीवार पर रंग पड़ गया था, जिसके बाद कुछ लोग थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीतला प्रसाद प्रजापति और आदर्श मोदनवाल को हिरासत में लिया। बाद में दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। शुक्रवार को जब दोनों युवक जमानत पर घर पहुंचे, तो उनके शरीर पर चोट के कई निशान दिखे। इसे देखकर हनुमानगंज बाजार के व्यापारी और आसपास के गांव के लोग नाराज हो गए। विरोध में हनुमानगंज बाजार की दुकानें बंद कर दी गईं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थनापत्र सौंपा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक अंडे वाले के बेटे से गलती से रंग भरा तसला गिर गया था, जिससे मस्जिद की बाहरी दीवार पर रंग पड़ गया। बाद में उस जगह पर तुरंत पेंट भी करा दिया गया था। इसके बावजूद, एसएसआई असलम खान, अरशद खान और आसिफ सिद्दीकी ने कथित तौर पर दोनों युवकों को थाने के पीछे ले जाकर कपड़े उतरवाकर लाठियों से पीटा। यह भी आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उन पर थूककर चटवाया। लोगों ने एसपी दीपक भूकर से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की, जिस पर एसपी ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:केबल मरम्मत और तारों के पास पेंड़ छटाई का होगा कार्य, 35 कर्मचारी करेंगे मेन्टेनेंस का काम
    Next Article
    कौशांबी में बेकाबू कंटेनर ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौत:ड्राइवर घायल, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment