Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती:केबल मरम्मत और तारों के पास पेंड़ छटाई का होगा कार्य, 35 कर्मचारी करेंगे मेन्टेनेंस का काम

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के कई इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। केस्को द्वारा एबी केबल मरम्मत, बिजली लाइनों के पास पेड़ों की कटाई-छंटाई और अन्य रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन ग्रीन पार्क और बाबा घाट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कर्रही क्षेत्र में 7 घंटे तक शटडाउन रहेगा। तिलक नगर, रानी का बगीचा, रैना मार्केट, लक्ष्मण बाग कॉलोनी, ब्लॉक-A, ब्लॉक-G, ब्लॉक-P और राजीव नगर में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। इंडिगो, हिमालय भवन, शिवालिक भवन, गुलाबी डूडा सेंटर और जवाहरपुरम क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। शूटरगंज, यूपीएफसी और अपोलो चुन्नीगंज के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहेगा। मकबरा चौराहा और भाटिया तेल मिल के आसपास दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 35 से अधिक कर्मचारी करेंगे काम बिजली विभाग के अनुसार शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 35 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि शटडाउन के दौरान असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पकड़ा गया तेंदुआ, पिंजरे में गुर्राता दिखा, VIDEO:जंगल से निकलकर गांव में घुसा, पालतू कुत्ते, गाय के बच्चे को बनाया था शिकार
    Next Article
    एसपी ने SSI को किया लाइन हाजिर:प्रतापगढ़ में होली पर मस्जिद की दीवार पर रंग फेंकने के आरोप में दो युवकों को पीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment