Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में खामेनेई की शहादत पर लखनऊ में शोक:कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शिया बहुल इलाकों में पहुंचे, जताई संवेदना, केंद्र की चुप्पी पर निशाना

    5 hours ago

    1

    0

    ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पुराने लखनऊ के शिया बहुल इलाकों में पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शिया समुदाय के प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद से मुलाकात की और खामनेई की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "आयतुल्लाह अली खामेनेई ने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया, बल्कि बहादुरी से मुकाबला करते हुए शहादत का रास्ता चुना। हम उनकी शहादत को सिर झुकाकर नमन करते हैं।" उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "खामेनेई की शहादत पर मोदी सरकार की खामोशी बेहद शर्मनाक है। यह न केवल सरकार के नैतिक पतन को उजागर करती है, बल्कि भारत की उस महान सभ्यता पर भी सवाल उठाती है, जिसने हमेशा दुनिया में शांति और रोशनी फैलाने का काम किया है।" अजय राय ने आगे कहा कि भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने गहरे संबंध रहे हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इन संबंधों को तोड़ दिया है। उन्होंने शोक संतप्त ईरान और विश्व भर के शिया समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कहा कि "इस दुख की घड़ी में हम ईरान के साथ खड़े हैं और शिया समुदाय के हर दर्द को महसूस करते हैं।" इस मौके पर मौलाना शफीक शफीक, शिया नेता शामिल शम्सी, कांग्रेस नेता फैजी जैदी, अब्दुल्ला शेर खान, आशीष दीक्षित सहित नगर कांग्रेस कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनीपत की नहर में डूबा यूपी का युवक:पेड़ से रस्सी बांधकर पानी में उतरा, पैर फिसलने की आशंका, वेल्डिंग का काम करता था
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव बोले- शंकराचार्य भगवान हैं; 100 विधवाओं ने खेला रंग; बेटे ने मां-बाप को काट डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment