Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान-मिडिल ईस्ट देशों में फंसे लोगों की दें जानकारी:कानपुर जिला प्रशासन ने जारी की ईमेल और मोबाइल नंबर, पहुंचाई जाएगी मदद

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के लोगों की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ऐसे नागरिकों का ब्योरा जुटा रहा है, जो ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सऊदी अरब, कुवैत, इराक, इजरायल, कतर अथवा अन्य मिडिल ईस्ट देशों में मौजूद हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन देशों में निवासरत, कार्यरत, अध्ययनरत, यात्रा पर गए हुए, अस्थायी रूप से ठहरे हुए या किसी कारणवश वहां फंसे नागरिकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही हाल ही में उक्त देशों से भारत लौटे लोगों का विवरण भी मांगा गया है। सहायता उपलब्ध कराना उद्देश्य जिला प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य संभावित आपात परिस्थितियों में प्रभावित नागरिकों से त्वरित संपर्क स्थापित करना और भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन स्तर से समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना है। जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित इन देशों में वर्तमान में मौजूद है, तो उसका विवरण अविलंब प्रशासन को उपलब्ध कराएं। यह विवरण देना है नाम, पासपोर्ट संख्या, वर्तमान देश/शहर, स्थानीय संपर्क नंबर, भारत में स्थायी पता, भारत में परिजन का संपर्क नंबर तथा वर्तमान स्थिति (निवासरत/कार्यरत/यात्रा पर/फंसे हुए/हाल ही में लौटे)। इस विवरण को डीएम कानपुर नगर की ईमेल आईडी dmkap@nic.in पर दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय में विवरण दे सकते हैं। इन नंबरों में दे सकते हैं जानकारी डीएम - 0512-2304436, 9454417554 एडीएम (सिटी) - 9454416400 एडीएम (वित्त एवं राजस्व) - 9454417625 एडीएम (सप्लाई) - 9454416409 एडीएम (भू-अध्याप्ति) - 9454416399 एसीएम (प्रथम) - 9454416401 एसीएम (द्वितीय) - 9454416402 एसीएम (तृतीय) - 9454416403 एसीएम (चतुर्थ) - 9454416404 एसीएम (पंचम) - 9454416405 एसीएम (षष्ठम) - 9454416406 एसीएम (सप्तम) - 9454416407 एसडीएम सदर - 9454416385 एसडीएम घाटमपुर - 9454416387 एसडीएम बिल्हौर - 9454416386 एसडीएम नर्वल - 9454416395
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अधेड़ की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, कहा- पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम
    Next Article
    सपा सांसद ने कहा- इजरायल पर भारत की चुप्पी चिंताजनक:गाजा हिंसा और ईरान मुद्दे पर भारत से स्पष्ट रुख की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment