Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में अधेड़ की गोली मारकर हत्या:परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप, कहा- पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान मो. सलीम (55) के रूप में हुई है। वह मुंबई में प्राइवेट वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे और रमजान के चलते करीब डेढ़ माह पहले घर आए थे। सोमवार दोपहर वह खेत की ओर गए थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अवस्था में उन्हें राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामला मानधाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव का है। पुरानी रंजिश की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ माह पहले मृतक के परिवार और पड़ोसी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें एक युवक के दोनों पैर टूट गए थे। उसी घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। हालांकि बीच में समझौते की बात भी सामने आई थी, लेकिन हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पड़ोसी खलील पर हत्या का आरोप लगाया है और दावा किया है कि उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी की पांच वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से उनके चार बेटे हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटी है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।अन्य हमलावरों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    ईरान-मिडिल ईस्ट देशों में फंसे लोगों की दें जानकारी:कानपुर जिला प्रशासन ने जारी की ईमेल और मोबाइल नंबर, पहुंचाई जाएगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment