Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- अमेरिकी बेस पर हमले जारी रहेंगे:पद संभालने के बाद मुजतबा का पहला बयान; कहा- होर्मुज का रास्ता नहीं खुलेगा

    17 hours ago

    1

    0

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद अपने पहले बयान में अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद किया जाना चाहिए, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह मुजतबा खामेनेई का पहला सार्वजनिक संदेश है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और इजराइल के हमलों के पहले दिन मोजतबा खामेनेई के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें हल्की चोटें भी आई थीं। बताया गया कि वह उसी हवाई हमले में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातोल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। क्या ईरान ने भारतीय जहाजों को जाने की इजाजत दी मिडिल-ईस्ट में जारी इस संघर्ष के बीच भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों ने पिछले कुछ दिनों में तीन बार बातचीत की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उनसे पूछा गया कि क्या ईरान ने भारत जाने वाले जहाजों को अनुमति दी है। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इस विषय पर ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हाल की बातचीत में समुद्री शिपिंग की सुरक्षा और भारत की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत ने ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने बताया कि विदेश सचिव ने 5 मार्च को ईरानी दूतावास में जाकर शोक-पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। जायसवाल के बयान की 4 अहम बातें… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगर ईरान-इजरायल युद्ध लंबा चला तो क्या देश में एनर्जी संकट और बढ़ेगा?
    Next Article
    2 साल की बच्ची की लाश मिली:प्रयागराज में मां देखते ही बेहोश हुई, पिता बोले- पड़ोसियों ने मार डाला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment