Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईशा श्रीवास्तव ने PCS में 33वीं रैंक हासिल की:पहली बार में बनीं असिस्टेंट कमिश्नर, कॉलेज में जोरदार स्वागत

    3 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर की ईशा श्रीवास्तव ने PCS 2024 के घोषित परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। 29 मार्च 2026 को जारी हुए इन परिणामों में उन्होंने सामान्य श्रेणी में 33वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल किया। यह उनकी पहली ही कोशिश में मिली सफलता है। मूल रूप से हुसैनगंज विधानसभा के छिवलहा क्षेत्र की पलिया बुजुर्ग निवासी ईशा वर्तमान में शहर के चित्रांश नगर में रहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उस स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी। ईशा श्रीवास्तव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और सीपीएस इंटर कॉलेज के सभी शिक्षकों को दिया। उनके पिता आदित्य कुमार श्रीवास्तव एलआईसी कंपनी में एएसएम पद पर हमीरपुर में कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू श्रीवास्तव कन्या जूनियर हाईस्कूल, जोनिहा में अध्यापिका हैं। उनके भाई शिखर श्रीवास्तव पिछले दो वर्षों से आईआईटी खड़गपुर में अध्ययनरत हैं। ईशा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, फतेहपुर से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 98 प्रतिशत से अधिक अंक और वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 2022 में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज, प्रयागराज से 96 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की पढ़ाई उत्तीर्ण की। ईशा श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही वर्ष 2024 में उनकी आयु 21 वर्ष पूर्ण हुई, उन्होंने पीसीएस के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने दिल्ली के पुराना राजेंद्र नगर में रहकर स्व-अध्ययन के माध्यम से अपनी तैयारी की और अपनी मेहनत व लगन से पहली ही कोशिश में यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर प्राची श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर विवाद:विद्युत विभाग गिना रहा फायदे, किसान नेता ने उठाए ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सवाल
    Next Article
    लखनऊ में असलहे के बल पर बच्ची को अगवा किया:आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने गहने-नगदी उड़ाए, फायरिंग करके भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment