Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईशन पुल पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:मैनपुरी में चेतावनी के साथ हटाई गईं दुकानें, दोबारा करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने ईशन नदी पुल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। ईशन नदी पुल पर दुकानदार, ठेले-खोमचे वाले और वाहन चालक लंबे समय से अतिक्रमण कर रहे थे। टैक्सी, बस और अन्य वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने से अक्सर भीषण जाम लग जाता था। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। अभियान में कोतवाली पुलिस, ट्रैफिक इंस्पेक्टर और सीओ ट्रैफिक टीम मौजूद रही। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि ईशन नदी पुल शहर का एक महत्वपूर्ण चौराहा है, जहां से कानपुर, दिल्ली समेत अन्य मार्गों की बसें गुजरती हैं। यहां जाम लगने से पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। सीओ सिटी ने दिए निर्देश सीओ सिटी ने सभी दुकानदारों, ठेले वालों और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पुल से कम से कम 100 मीटर की दूरी तक कोई अतिक्रमण न करें। साथ ही, सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े न किए जाएं। भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए अभियान के दौरान बैरिकेडिंग भी की गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी बुलडोजर कार्रवाई संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल चेतावनी देकर अतिक्रमण हटाया गया है। यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया जाता है, तो चालान के साथ-साथ बुलडोजर जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि यह अभियान केवल ईशन नदी पुल तक सीमित नहीं रहेगा। शहर के अन्य प्रमुख चौराहों और तिराहों पर भी इसे लगातार चलाया जाएगा, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभ्युदय योजना में CUET कोर्स शुरू:बलरामपुर में थारू अंचल के विद्यार्थियों को मिलेगा उच्च शिक्षा का नया अवसर
    Next Article
    अंबेडकर जयंती की अनुमति नहीं मिली:महोबा में 12 ग्रामीण पाबंद, पूर्व मंत्री ने प्रशासन पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment