Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT-BHU में 33 ग्राम का ‘ब्लैक हॉरनेट’ माइक्रो ड्रोन:हथेली जितना साइज, कीमत 1.5 करोड़, ‘यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट’ ने दिखाया गजब डांस

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के IIT-BHU में चल रहे टेक्नेक्स का आज दूसरा दिन रहा। एसबी हॉल में ‘थिंक टॉक’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ब्रिगेडियर बी.एम. कारियाप्पा और मेजर सुशांत ने छात्रों से सेना की रणनीति और एक्सपीरियंस पर संवाद किया। वहीं, स्वतंत्रता भवन में ‘यूनिट्री G1 ह्यूमनॉइड रोबोट’ ने अपनी एक्टिविटी और डांस से लोगों को हैरान कर दिया। यह रोबोट चीन में बना है। आज सेना ने ड्रोन तकनीक की प्रदर्शनी भी दिखाई। इसमें सबसे खास ‘ब्लैक हॉरनेट’ नैनो ड्रोन रहा। इसका वजन केवल 33 ग्राम है और आकार हथेली से भी छोटा है। इसकी मदद से आतंकियों को छिपे ठिकानों में ढूंढना आसान हो सकता है। इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए है। डिफेंस सिम्पोजियम 2.0 में गढ़वाल रेजीमेंट और भारतीय सेना ने कई लेटेस्ट हथियारों और टेक्नोलॉजी की प्रदर्शनी लगाई। इसमें 2000 मीटर रेंज वाले हथियार, स्नाइपर गन, एलएमजी, फुली ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर, असॉल्ट राइफल, सर्विलांस ड्रोन, नैनो ड्रोन और अनमैंड ड्रोन शामिल रहे। प्रदर्शनी में ‘सुल्तान’ नाम का रोबो डॉग भी आकर्षण का केंद्र रहा। यह कुत्ते की तरह दौड़ सकता है और दुश्मनों पर गोली चला सकता है। इसमें निगरानी के लिए पांच कैमरे लगाए गए हैं। IIT-BHU का सालाना तकनीकी उत्सव ‘टेक्नेक्स-26’ इस साल अपने 87वें वर्ष में आयोजित हो रहा है। इस बार टेक्नेक्स की थीम ‘फ्रेग्मेंट्स ऑफ इन्फिनिटी’ रखी गई है। स्वतंत्रता भवन में इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रेजेंटेशन और कार्यक्रम आयोजित हुए। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। टेक्नेक्स के 87वें संस्करण की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया है, अब मरने जा रहा':अलीगढ़ में वीडियो बनाकर प्रेमी बोला- दी एंड; खंडहर में लड़की की न्यूड बॉडी मिली
    Next Article
    मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर बडे़ भाई की हत्या:आगरा में छोटे भाई ने पीट-पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को धक्का दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment