Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर को पूर्व छात्र ने 11.5 लाख डॉलर दिए:स्कूल आफ केमिकल इंजीनियरिंग में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनेगा

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर को उसके पूर्व छात्र जगजीत सिंह बिंद्रा ने 11.5 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है। इस राशि से संस्थान में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया ‘जेनिस एवं जगजीत बिंद्रा केमिकल इंजीनियरिंग एनेक्स’ बनाया जाएगा। यह भवन केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देगा। बिल्डिंग में होंगी यह फैसिलिटी करीब 4,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाला यह एनेक्स विभाग की बढ़ती शैक्षणिक और अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा। भवन में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, संकाय कार्यालय और सहयोगात्मक अनुसंधान स्थल विकसित किए जाएंगे। यहां सतत प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटेशनल कैटालिसिस, जैव-प्रौद्योगिकी और एडवांस्ड मैटेरियल्स जैसे उभरते क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। IIT कानपुर ने गढ़ी करियर की नींव वर्ष 1969 बैच के पूर्व छात्र जगजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि IIT कानपुर से मिली उत्कृष्ट शिक्षा ने उनके पेशेवर जीवन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि संस्थान को वापस कुछ देने का अवसर उनके लिए सम्मान की बात है, ताकि भविष्य के छात्र भी इसी तरह लाभान्वित हो सकें। शिक्षा और शोध को मिलेंगे नए अवसर IIT कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जगजीत सिंह बिंद्रा लंबे समय से संस्थान के सहयोगी रहे हैं। उनका यह योगदान केमिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा, नवाचार और अनुप्रयुक्त अनुसंधान के लिए नए अवसर पैदा करेगा। इससे उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग भी मजबूत होगा। संसाधन एवं पूर्व छात्र मामलों के अधिष्ठाता प्रो. अमेय करके ने कहा कि बिंद्रा का संस्थान के साथ निरंतर जुड़ाव प्रेरणादायक है। उनके सहयोग से IIT कानपुर की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ी हैं और यह नई प्रतिबद्धता उनकी स्थायी विरासत को और मजबूत करेगी। तीन दशक से कर रहे सहयोग जगजीत सिंह बिंद्रा पिछले करीब 30 वर्षों से IIT कानपुर की विभिन्न पहलों को सहयोग देते रहे हैं। उनके योगदान से ‘जीत बिंद्रा यूनिट ऑपरेशंस एंड इनोवेशन लैब’ और ‘स्पेशलिटी केमिकल्स में जीत सिंह बिंद्रा उत्कृष्टता केंद्र’ जैसी परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने शोध अनुदान, संकाय सहायता कार्यक्रम और छात्र-केंद्रित योजनाओं को भी समर्थन दिया है। वैश्विक उद्योग जगत का बड़ा नाम जगजीत सिंह बिंद्रा वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित उद्योग लीडर हैं। वे ल्योंडेलबासेल, लार्सन एंड टुब्रो, एडिसन इंटरनेशनल, ट्रांसओशियन और वर्ली जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के निदेशक मंडलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उनका योगदान लगातार जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में पशुओं के अवैध कटान का भंडाफोड़:नगर पालिका गोदाम से भारी मात्रा में अवशेष बरामद, जांच जारी
    Next Article
    सोनभद्र के अरंगी में प्रधान-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, धन उगाही के आरोप; जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment