Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर में स्किल ट्रेनिंग की शुरुआत:PMKVY के तहत 420 घंटे का असिस्टेंट मशीनिस्ट कोर्स, 360 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

    13 hours ago

    1

    0

    IIT कानपुर के इमैजिनियरिंग लैब में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के तहत असिस्टेंट मशीनिस्ट- आयरन एंड स्टील कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोर्स कुल 420 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम है और 70 दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिभागियों को प्रतिदिन 6 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत संस्थान कुल 360 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। अन्य कोर्स भी किए जाएंगे शामिल इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगे चलकर चरणबद्ध तरीके से कुछ अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इनमें आयरन एंड स्टील, असिस्टेंट मशीनिस्ट, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, कोबोट्स इंजीनियर और एडवांस्ड मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियर जैसे कोर्स शामिल हैं। पहले चरण में कानपुर के लगभग 40 प्रतिभागियों ने असिस्टेंट मशीनिस्ट-आयरन एंड स्टील कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। यह कार्यक्रम आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल और डीन आरएंडडी प्रो. तरुण गुप्ता के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रो. बिशाख भट्टाचार्य और डॉ. अमनदीप सिंह ओबेरॉय ने किया है। उद्योगों के लिए किया जा रहा तैयार प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एडिटिव और सब्ट्रैक्टिव मशीनिंग, पारंपरिक और उन्नत मेटल कटिंग प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें। इस पहल का उद्देश्य भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में युवाओं की तकनीकी क्षमता को मजबूत करना और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाना है। साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से अगली पीढ़ी के मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन उद्योगों के लिए एक मजबूत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 4 अवैध निर्माण तोड़े:बिना मानचित्र पास करवाए मकान बनवाए, LDA का बुलडोजर चला
    Next Article
    ताजमहल सहित सभी राष्ट्रीय स्मारकों पर फहराया जाए तिरंगा:अखिल भारत हिन्दू महासभा ने की मांग, आगरा से दिल्ली तक निकाली जाएगी साइकिल यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment