Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 4 अवैध निर्माण तोड़े:बिना मानचित्र पास करवाए मकान बनवाए, LDA का बुलडोजर चला

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ LDA ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के गोमती नगर विस्तार स्थित सेक्टर-7 में अवैध प्लॉटिंग के अंदर बने चार मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने की। अधिकारियों के मुताबिक जिस जमीन पर ये मकान बने थे, वहां बिना लेआउट स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की गई थी। मकानों का नक्शा भी प्राधिकरण से पास नहीं कराया गया था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि अखंड प्रताप सिंह व अन्य लोगों द्वारा अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की गई थी। इस प्लॉटिंग में कुल 33 मकानों पर एलडीए की कार्रवाई चल रही है। इनमें से चार मामलों में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में दायर अपील खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण का निरीक्षण करने पहुंचे एलडीए उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर दिलीप यादव, ललित कुमार तिवारी, पूजा पांडेय और शीलू समेत अन्य के चार मकानों को गिरा दिया। मकानों का नक्शा पास कराया गया अधिकारियों का कहना है कि जिस प्लॉटिंग में ये मकान बने थे, उसका न तो कोई लेआउट स्वीकृत है और न ही वहां बने मकानों का नक्शा पास कराया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शासन स्तर पर अपील निरस्त होने के बाद उपाध्यक्ष के लिखित आदेश पर की गई। कार्रवाई के दौरान एलडीए के प्रवर्तन जोन-1, 2 और 3 की टीम मौजूद रही, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट-जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में दो सगे भाई गिरफ्तार:प्रयागराज में पकड़े जाने पर बोले, कोई खास वजह नहीं- ऐसे ही कर दिया था कमेंट
    Next Article
    IIT कानपुर में स्किल ट्रेनिंग की शुरुआत:PMKVY के तहत 420 घंटे का असिस्टेंट मशीनिस्ट कोर्स, 360 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment