Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट लदा ट्रक एक्सप्रेस-वे से गिरा, चालक-क्लीनर जिंदा जले:जालौन में हुआ हादसा, मैनपुरी से झांसी जा रहा था वाहन

    14 hours ago

    1

    0

    जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बुधवार (4 नवंबर) तड़के भीषण हादसा हो गया। मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। नीचे गिरते ही ट्रक में आग लग गई। हादसे में चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी विकराल थी कि दोनों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के जले हुए कंकाल ट्रक से बाहर निकाले जा सके। हादसा जालौन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। अब पूरा मामला जानिए... तड़के 3 बजे अनियंत्रित होकर नीचे गिरा ट्रक पुलिस के मुताबिक, ट्रक मैनपुरी से ईंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। बुधवार सुबह करीब 3 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 209.2 के पास चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। ट्रक के नीचे गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में सवार चालक और क्लीनर अंदर ही फंस गए। आग इतनी भीषण थी कि बाहर नहीं निकल सके हादसे के बाद ट्रक में लगी आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और क्लीनर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों वाहन के अंदर ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। आग की भयावहता के चलते बचाव कार्य शुरू करने में काफी मुश्किलें आईं। 3 घंटे चला रेस्क्यू, कंकाल बन चुके थे शव पुलिस और राहत-बचाव दल ने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की। करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद ट्रक के अंदर फंसे शव के अवशेष बाहर निकाले गए। CO अजय कुमार के मुताबिक सुबह 9 बजे तक सिर्फ एक ही शव के अवशेष निकाले जा सके थे। दूसरे शव के अवशेष ढूंढे जा रहे हैं। ट्रक इतनी बुरी तरह जल चुका है कि कुछ भी पहचान नहीं हो पा रही है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शव बुरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो चुके थे। UP-82 की थी गाड़ी, शव की पहचान में जुटी पुलिस CO के मुताबिक गाड़ी की पहचान की जा रही है। अबतक इतना ही पता चल पाया है कि गाड़ी UP-82 एटा की थी। मैनपुरी से ईंट के ट्रक झांसी की ओर जाते हैं, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गाड़ी मैनपुरी से झांसी की ओर जा रही थी। फिलहाल पुलिस टोल गेट से और चेसिस नंबर से गाड़ी की पहचान करने में जुटी हुई है। गाड़ी की पहचान होने पर ही तस्वीर साफ हो पाएगी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। आशंका है कि झपकी आने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 100 से 150 मीटर तक घिसटता हुआ पुल के बीच बने संकरे हिस्से में जाकर फंस गया। इस दौरान ट्रक बिजली की केबलों से भी टकरा गया। इसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया और केबिन पर ईंटें आ गिरीं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में गंगा महोत्सव पर यमुना आरती:निरोग और सुख समृद्धि की प्रार्थना की, कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया
    Next Article
    खनन-राजस्व टीम पर हमले में तीन गिरफ्तार:सुल्तानपुर में मुठभेड़, एक के पैर पर गोली लगी, पिस्टल, कारतूस और स्कॉर्पियो मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment