Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईंट से मारकर 60 साल के व्यक्ति की हत्या:अलीगढ़ में बच्चों के झगड़े के बाद दो गुट भिड़े, लाठी-डंडे से हमला

    11 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित जमालपुर मौलाना आजाद नगर में रविवार शाम बच्चों के विवाद के चलते दो गुट आमने सामने आ गए। बच्चों के झगड़े की शिकायत करने गए परिवार पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान छत से फेंकी गई ईंट लगने से 60 साल गुलबहार गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है। महिला को चांटा मारकर दांत से काटा मृतक के बेटे गुलजार के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका 13 वर्षीय बेटा बिलाल मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर बिलाल की मां सलमा बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि मारपीट कर रहे एक बच्चे ने सलमा के साथ हाथापाई की। उसे चांटा मारकर गिरा दिया और हाथ पर दांत से काटकर भाग गया। शिकायत करने पहुंचे तो हुआ हमला घटना के कुछ देर बाद आरोपी बच्चे के माता-पिता घर लौटे। इसके बाद सलमा अपने ससुर गुलबहार और अन्य परिजनों के साथ शिकायत करने उनके घर पहुंचीं। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसी बीच आरोपी पक्ष के साले और साढ़ू लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष का एक किशोर छत पर चढ़ गया और वहां से पथराव शुरू कर दिया। सिर में ईंट लगने से गई जान पथराव के दौरान एक ईंट सीधे गुलबहार के सिर में जा लगी। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हमले में मृतक का एक बेटा और गली में खड़ी एक किरायेदार महिला भी घायल हुई हैं। चार लोग हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। सर्वम सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक के भतीजे शरीफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों की हड़ताल, धरना शुरू होने की संभावना:सेंट्रल बार के साथ आए कई संगठन, बचे चैंबर खुद खाली कर रहे अधिवक्ता
    Next Article
    सहारनपुर में आधी रात घर में घुसा युवक:विरोध पर देवर और जेठ से मारपीट, महिला के कमरे में मिलने पर मचा हंगामा, नाक की हड्डी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment