Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IITBHU के टेक्नेक्स का आज से होगा शुभारंभ:फेरारी के सीईओ बेनेडेट्टो विग्ना होंगे शामिल,3 दिनों पर चलेगा आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    आईआईटी बीएचयू में डांसिंग रोबोट, फेरारी कार और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस के डेमो से टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का शुभारंभ होगा। आज से अगले तीन दिनों तक तकनीक और रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी और अंतिम संध्या पर प्रोनाइट होगी। शुक्रवार को स्वतंत्रता भवन सभागार में ओपनिंग सेरेमनी यूनीट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट होगा। यह डांस भी करेगा। क्वाड्रुपेड रोबोट और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस का लाइव डेमो होगा। जापान के ओर से 3डी मैपिंग और होलोग्राफिक तकनीक की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्केल्टन डांस होगा। एकेडमिक सेशन का होगा आयोजन इसके बाद थिंक टॉक लेक्चर सीरीज में फेरारी के सीईओ बेनेडेट्टो विग्ना छात्रों संग लग्जरी इंजीनियरिंग पर संवाद करेंगे। इनके अलावा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी बीएम करियप्पा और पूर्व स्पेशल फोर्सेस के सुशांत सिंह, आईपीएस अमित लोढ़ा भी आएंगे। ये लोग छात्रों के साथ नेतृत्व, राष्ट्रीय सुरक्षा और पब्लिक सर्विस पर अपने अनुभव साझा करेंगे। डिफेंस प्रदर्शनी में आपरेशन सिंदुर की दिखेंगी झलक टेक्नेक्स में आज ऑटो एक्सपो और डिफेंस प्रदर्शनी भी लगेगी। एक ऑटो एक्सपो होगा जिसमें फेरारी सहित कई लग्जरी कारों का एग्जीबिशन होगा। इनकी इंजीनियरिंग और डिजाइन को लोग करीब से देख सकेंगे। साथ ही तीनों दिनों तक डिफेंस सिंपोजियम और एग्जीबिशन भी होगा। भारतीय सेना से गढ़वाल राइफल्स और भारतीय सेना की कार्यविधि और हथियारों को देखने और उठाने का मौका मिलेगा। ड्रोन, नाइट-विजन उपकरण, डिफेंस वाहन और आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन होगा। फेस्ट में छात्रों के लिए कई हैकाथॉन और वर्कशॉप भी आयोजित होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HP अफसरों को ठेकेदार धमकाता था, आखिर में हत्या की:डरकर DGM ने VRS लिया, FIR कराई; बदायूं पुलिस ने एक्शन नहीं लिया
    Next Article
    60 फीट ऊंचे रथ में विराजमान हुए भगवान रंगनाथ:भक्तों में मची रथ खींचने की होड़, 4 किलोमीटर की निकल रही रथयात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment