Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Election Results 2026 | राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को पूर्ण बहुमत, बालेन शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री

    3 hours from now

    1

    0

    नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को कुल 182 सीट पर जीत हासिल हुई है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सीट आवंटन के बाद दी। शीर्ष चुनाव निकाय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (पीआर) के तहत आरएसपी को सबसे अधिक 57 सीट मिलीं। पार्टी ने प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से 125 सीट हासिल कीं। नेपाल में प्रतिनिधि सभा में कुल 275 सीट हैं। इनमें से 165 सदस्य फर्स्ट पास्ट द पोस्ट (एफपीटीपी) या प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली के माध्यम से चुने जाते हैं, जबकि 110 सदस्य पीआर के माध्यम से चुने जाते हैं।इसे भी पढ़ें: Fuel-LPG Shortage in India | ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में मची अफरातफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार ने दी धैर्य रखने की सलाह  275 सदस्यीय सदन में 138 से अधिक सीट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद आरएसपी अब संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत नयी सरकार बनाने की स्थिति में है। पार्टी ने पहले ही काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह बालेन को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेंद्र मधेसी समुदाय से आने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे, साथ ही नेपाल के अब तक के सबसे युवा निर्वाचित प्रधानमंत्री भी होंगे।बालेन शाह: नेपाल के भविष्य का नया चेहरापार्टी की इस प्रचंड जीत के साथ ही काठमांडू के पूर्व महापौर बालेंद्र शाह 'बालेन' का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। 35 वर्षीय बालेन शाह के नाम के साथ कई ऐतिहासिक उपलब्धियां जुड़ने वाली हैं:सबसे युवा प्रधानमंत्री: वह नेपाल के लोकतांत्रिक इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के निर्वाचित प्रधानमंत्री होंगे।मधेसी नेतृत्व: वह मधेसी समुदाय से आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।रैपर से राजनेता: संगीत की दुनिया से राजनीति के शीर्ष तक उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।इसे भी पढ़ें: Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल संवैधानिक प्रक्रिया और सरकार गठननेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत, जिस दल के पास सदन में स्पष्ट बहुमत होता है, उसे सरकार बनाने का सीधा अधिकार मिलता है। RSP के पास 182 सीटें होने के कारण अब किसी अन्य दल के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी, जो नेपाल की राजनीति में अक्सर देखी जाने वाली अस्थिरता को समाप्त कर सकता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fuel-LPG Shortage in India | ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में मची अफरातफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सरकार ने दी धैर्य रखने की सलाह
    Next Article
    Iran-Israel War: हिज्बुल्लाह पर IDF का बड़ा प्रहार, रॉकेट हमलों से दहल उठा बेरूत और दक्षिणी लेबनान; मलबे में तब्दील कई इलाके-VIDEO

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment