Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद की नमाज के बाद कब्रिस्तान में चले लात-घूंसे, VIDEO:बागपत में बैनर पर बनी तस्वीर पर की थी टिप्पणी-'क्या ये मर चुके हैं', पुलिस ने मामला शांत कराया

    7 hours ago

    2

    0

    बागपत जिले के बड़ौत में ईद की नमाज के बाद कब्रिस्तान में धोबी समाज के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। छपरौली चुंगी स्थित ईदगाह के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना लगाए गए पोस्टर पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ। बैनर की तस्वीर बनी विवाद की जड़ जानकारी के मुताबिक, नमाज के बाद धोबी समाज के लोग कब्रिस्तान में दुआ करने पहुंचे थे। पट्टी चौधरान निवासी हाशिम ने बताया कि उन्होंने कब्रिस्तान में अपने परिवार के कुछ लोगों के फोटो और नाम के साथ बैनर लगाया था। वह जब कब्रिस्तान में दुआ के लिए पहुंचे तो पठानकोट के उनके ही समाज के 10- 15 लोग भी वहां पर आए और उन्होंने यह ताना मारते हुए कहा कि बैनर पर जो फोटो लगे हैं वह मर गए हैं क्या? देखते ही देखते शुरू हुई मारपीट टिप्पणी को लेकर उनमें विवाद हो गया और उन लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट में बदल गया। कब्रिस्तान में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया, लेकिन कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पहुंची, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस बल भेजी गई थी। वीडियो के आधार पर भी मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। माहौल बिगड़ता वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर चढ़ा युवक:संभल के इंदिरा चौक पर घटना, प्रतिमा पर बैठकर बीड़ी पीते दिखा, VIDEO
    Next Article
    एसएस राजामौली ने 'धुरंधर 2' की सराहना की:रणवीर की एक्टिंग को मास्टरक्लास बताया, आदित्य धर की कहानी व साहस की प्रशंसा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment