Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद की नमाज पर कोई नई परंपरा नहीं होगी:संभल में ASP-सिटी मजिस्ट्रेट ने पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में ईद की नमाज को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। पूर्व की भांति ही नमाज अदा की जाएगी। यह निर्देश एएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट ने पीस कमेटी की बैठक में दिए। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और एएसपी आलोक भाटी ने हयातनगर थाना और संभल कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठकें कीं। इन बैठकों में संभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों और नगर पालिका परिषद के सभासदों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना और त्योहार से पहले उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे क्षेत्र में सरकारी निर्देशों से लोगों को अवगत कराएं। सभासद मोहम्मद रेहान ने बताया कि सभी ने अधिकारियों के निर्देशों को सुना और अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि संभल में ईद, दिवाली और होली जैसे सभी त्योहार हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं और कोई परेशानी नहीं होती। विपिन गुप्ता ने भी पुष्टि की कि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कोई नया काम नहीं होगा और नमाज पहले की तरह ही होगी। सभासद मोहम्मद शौकीन ने बताया कि बैठक में सामने आई कुछ छोटी समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी तरह से बैठक का संचालन किया, लोगों की बातें सुनीं और अपनी बात भी रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलकल की बात मानता LDA तो नहीं धंसती सड़क:ग्रीन कॉरिडोर में 5 फीट गहरा गड्ढा, खर्चे की वजह से सीवर लाइन नहीं हटाई
    Next Article
    सीएम ने पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी की:फतेहपुर के 523 लोगों को मिला लाभ, योगी आदित्यनाथ ने माया देवी से बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment