Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद से पहले बाजारों में रौनक:महिलाओं की शॉपिंग से बढ़ी चहल-पहल, कपड़े और ज्वैलरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

    8 hours ago

    1

    0

    रमजान के आखिरी दिनों के साथ ही शहर के बाजारों में ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। ईद को लेकर खासतौर पर महिलाओं की खरीदारी से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों, जूतों, ज्वेलरी और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं और युवतियों की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं ईद के लिए नए डिजाइन के सूट, गाउन, अबाया और कुर्तियां खरीद रही हैं। इसके साथ ही मैचिंग जूते, बैग और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की भी अच्छी खासी मांग बाजारों में दिखाई दे रही है। मेहंदी लगाने वाली दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। खासकर शाम के समय बाजारों में काफी चहल-पहल रहती है। महिलाओं के लिए नए फैशन और ट्रेंड के कपड़े बाजार में उतारे गए हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि ईद का त्योहार खुशियों और नए कपड़ों के साथ मनाया जाता है। इसलिए हर साल की तरह इस बार भी वे अपने और बच्चों के लिए खास खरीदारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट के तीन दोषियों को सजा:संतकबीरनगर कोर्ट ने उठने तक की अभिरक्षा और 7,500 रुपये का अर्थदंड लगाया
    Next Article
    राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित तीन पर FIR दर्ज:सुविधा शुल्क वसूली और बदसलूकी का प्रिंसिपल ने लगाया है आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment