Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक सहित तीन पर FIR दर्ज:सुविधा शुल्क वसूली और बदसलूकी का प्रिंसिपल ने लगाया है आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    धर्मसिंहवा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अवध राज ने कॉलेज के प्रबंधक, उनके पिता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह कार्रवाई सुविधा शुल्क वसूलने का विरोध करने और बदसलूकी के आरोप के बाद एससी-एसटी एक्ट के तहत की गई है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि प्रधानाचार्य अवध राज ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रबंधक रविशंकर पांडेय, उनके पिता अरुण कुमार पांडेय और एक अन्य ने छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक देने के नाम पर 600 रुपये सुविधा शुल्क वसूला। प्रधानाचार्य के मना करने के बावजूद यह शुल्क लिया गया। तहरीर के अनुसार, 14 फरवरी को ये तीनों विद्यालय परिसर स्थित प्रधानाचार्य के कार्यालय में आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी दी और उनका पीछा किया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। प्रधानाचार्य ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रबंधक विद्यालय की सभी निधियों से संबंधित पासबुक और चेकबुक अपने साथ ले गए हैं। वे उनसे जबरन हस्ताक्षर कराकर फंड से मनमानी निकासी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानाचार्य पर इस्तीफा देकर विद्यालय छोड़ने का दबाव भी बनाया जा रहा है। एसओ अमित कुशवाहा ने पुष्टि की कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रबंधक और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद से पहले बाजारों में रौनक:महिलाओं की शॉपिंग से बढ़ी चहल-पहल, कपड़े और ज्वैलरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
    Next Article
    सीएम योगी बलरामपुर में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा:कानून-व्यवस्था का जायजा लेंगे, मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना भी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment